मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना, 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
भोपाल। मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडौरी समेत कुल 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और पारा 3 से 4 डिग्री तक चढ़ सकता है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी के कारण हाल ही में पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन सहित 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद भोपाल में शनिवार को बादल छाए रहे, लेकिन दिन के समय तेज धूप निकल आई, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज क्षेत्रों में भी मौसम बदला और हल्की बारिश हुई।
ग्वालियर में रविवार को मौसम सामान्य रहा, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं था। इंदौर में हालांकि, शनिवार को सुबह ठंड थी, लेकिन दिन में गर्मी महसूस हुई, और तापमान 31°C के आसपास पहुंच गया। रात में हल्की ठंड का असर था, तापमान 13°C तक लुढ़क गया। रविवार को भी तेज धूप निकलने से ठंड का असर लगभग खत्म हो गया। प्रदेश में फरवरी महीने में अब तक तीन बार बारिश हो चुकी है। फरवरी की शुरुआत में ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा, जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद, 18 फरवरी से तीसरी बार बारिश का दौर शुरू हुआ था, और अब चौथी बार 23 फरवरी को बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रभाव अब आगे बढ़ चुका है, जिसके कारण लगातार बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में बारिश हो सकती है। 22 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां