आप विधायक इंजी अमित रतन का पर्सनल पीए 4 लाख की रिश्वत समेत गिरफ्तार
बठिंडा- आप पार्टी के विधायक इंजी अमित रतन के पर्सनल पीए रिशम गर्ग को 4 लाख रुपए की रिश्वत समेत विजिलैंस ब्यूरो बठिंडा ने गिरफ्तार किया है। विजिलैंस विभाग ने इस मामले में आरोपी बताए 2 लोगों में से सिर्फ एक पर की गई कार्रवाई पर विपक्षी नेताओं ने कई सवाल खड़े किए हैं। विजिलैंस […]
बठिंडा- आप पार्टी के विधायक इंजी अमित रतन के पर्सनल पीए रिशम गर्ग को 4 लाख रुपए की रिश्वत समेत विजिलैंस ब्यूरो बठिंडा ने गिरफ्तार किया है। विजिलैंस विभाग ने इस मामले में आरोपी बताए 2 लोगों में से सिर्फ एक पर की गई कार्रवाई पर विपक्षी नेताओं ने कई सवाल खड़े किए हैं।
विजिलैंस ब्यूरो की टीमों ने रिशम के पटियाला के समाना स्थित आवास पर छापेमारी की। वहीं कांग्रेस, भाजपा समेत शिअद के नेताओं ने एसएसपी विजिलैंस से मुलाकात कर विधायक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में साफ तौर पर विधायक द्वारा उनसे 5 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगाएं है लेकिन आप सरकार अपने विधायक को बचाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है, जबकि भगवंत मान सरकार अपने आप को ईमानदार सरकार बताती है।
विपक्षी नेताओं ने मांग कि अगर आप सरकार ईमानदार है, तो भ्रष्टाचार में शामिल अपने विधायक पर कार्रवाई करे। वहीं दूसरी तरफ विधायक अमित रत्न कोटफत्ता ने अपने आप को बेकसूर बताया था और उन्हें एक राजनीतिक साजिश के तहत झूठे केस में फंसाने की बात कहीं थी।
उन्होंने यह भी कहा कि रिशम गर्ग उनका पीए नहीं है। वहीं विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने रिशम गर्ग को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि पूछताछ की जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां