प्रेमिका की मां के डर से 18 वर्षीय युवक ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, हुई मौत
चेन्नई। तमिलनाडु में 18 वर्षीय लॉ के छात्र ने अपनी प्रेमिका की मां के द्वारा पकड़े जाने के डर से अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह तमिलनाडु के सलेम के पास चिन्ना कोलपट्टी में हुई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय संजय चिन्ना कोलापट्टी के सेंट्रल लॉ कॉलेज में कानून का […]
चेन्नई। तमिलनाडु में 18 वर्षीय लॉ के छात्र ने अपनी प्रेमिका की मां के द्वारा पकड़े जाने के डर से अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह तमिलनाडु के सलेम के पास चिन्ना कोलपट्टी में हुई।
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय संजय चिन्ना कोलापट्टी के सेंट्रल लॉ कॉलेज में कानून का छात्र था।
पुलिस ने कहा कि संजय एक लड़की से प्यार करता था, जो उसके कॉलेज के साथ-साथ स्कूल की सहपाठी भी थी।
कन्नाकुरिची पुलिस ने कहा कि संजय शनिवार सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने अपार्टमेंट में पहुंचा था। दीवार फांद कर वह छत तक पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, संजय और उसकी प्रेमिका आपस में बातें कर रहे थे। इस बीच अचानक लड़की की मां भी छत पर आ गई। पकड़े जाने से बचने के लिए संजय ने अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
उसका सिर फर्श पर लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सलेम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां