राजस्थान के भीलवाड़ा में मिला विशालकाय चमगादड़, पांच फीट चौड़े पंख देख ग्रामीण हैरान

On

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र स्थित सुरली कल्याणपुरा गांव में रविवार सुबह एक विशालकाय चमगादड़ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पंख करीब पांच फीट चौड़े और शरीर की लंबाई ढाई से तीन फीट थी। अचानक इतने बड़े आकार के चमगादड़ को देख ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार इतना बड़ा चमगादड़ देखा है।

डरावनी आंखें और नुकीले दांत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चमगादड़ की आंखें बेहद डरावनी थीं। नाक के नथुने फूले हुए थे और जब उसने मुंह खोला तो उसके नुकीले दांत साफ दिखाई दिए। उसके पंखों के नीचे नुकीले पंजे भी दिखे। यह दृश्य देखकर लोग सहम गए। कई ग्रामीणों ने इसका वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया और तस्वीरें खींची। देखते ही देखते खेत में भीड़ जमा हो गई।

और पढ़ें डाकघरों में बड़ा बदलाव: रजिस्ट्री सेवा बंद, स्पीड पोस्ट हुआ महंगा; नई दरों से बढ़ेगा बोझ

लोमड़ी समझकर हुई उलझन

ग्रामीणों में से कुछ लोगों ने शुरुआत में इसे लोमड़ी समझ लिया। हालांकि, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुष्टि की कि यह जीव दरअसल एक विशालकाय चमगादड़ है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रजाति के चमगादड़ भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह चमगादड़ बिजली के तार में फंसकर घायल हो गया था और इसी कारण जमीन पर गिर पड़ा।

और पढ़ें गाजियाबाद रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को कोर्ट से मिली जमानत, जेल से हुए रिहा,जेल के बाहर समर्थकों की भीड़

रात में भर ली उड़ान, एक और मृत मिला

ग्रामीणों का कहना है कि खेत में पड़े इस चमगादड़ ने देर रात उड़ान भर ली और कहीं दूर चला गया। वहीं, इसी इलाके में एक और चमगादड़ पेड़ पर मृत अवस्था में भी मिला है। इससे ग्रामीणों के बीच दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया है।

और पढ़ें हरियाणा में बनने जा रहे 11 नए जिले, नायब सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव; हांसी और मानेसर शामिल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जैसे ही इस विशालकाय चमगादड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह तेजी से वायरल हो गया। भीलवाड़ा जिले में पहली बार इतने बड़े आकार का चमगादड़ मिलने से लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ग्रामीणों में रोमांच और जिज्ञासा का माहौल है जबकि वन विभाग इसे प्राकृतिक घटना बता रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!