जयपुर में लव जिहाद कांड: अमित शर्मा बनकर अयान ने युवती को फंसाया, दुष्कर्म और मतांतरण के दबाव का आरोप

On

Rajasthan News: जयपुर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अयान खान नामक युवक ने खुद को अमित शर्मा बताकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया गया।

दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे युवक की असलियत पता चली कि उसका नाम अयान है और वह मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया। इस दौरान अयान ने कई बार युवती के साथ मारपीट की और जबरन इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। युवती का कहना है कि मुस्लिम धर्म न अपनाने पर आरोपी ने बदनाम करने की धमकी भी दी।

और पढ़ें चमोली में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही: मलबे में दबे व्यक्ति को 16 घंटे बाद जिंदा निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

चित्रकुट थाने में दर्ज हुआ केस

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती ने बुधवार देर रात जयपुर के चित्रकुट थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को अयान को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच युवती के वकील ने खुलासा किया कि आरोपी के पास कई फर्जी दस्तावेज हैं। उसके पास दो पहचान पत्र मिले—एक में नाम अयान और दूसरे में अमित शर्मा लिखा हुआ है।

और पढ़ें राजस्थान का ईसरदा बांध बनेगा प्यासों की जीवनरेखा: दूसरे चरण में 1500 करोड़ की लागत से बढ़ेगी क्षमता

भाजपा विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। खास बात यह है कि हाल ही में राजस्थान विधानसभा में धार्मिक मतांतरण विरोधी विधेयक पास किया गया है, जिसमें धमकी या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने वालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान है।

और पढ़ें भूस्खलन से बाधित गंगोत्री राजमार्ग: पेट्रोल-पंप खाली, दैनिक जरूरतों की आपूर्ति प्रभावित

मध्यप्रदेश के खंडवा में भी चौंकाने वाला मामला

इसी तरह का एक मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से भी सामने आया है। यहां दो मुस्लिम युवकों—फैज और अर्श—ने दो नाबालिग किशोरियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

ब्लैकमेल और जबरन मतांतरण का दबाव

पुलिस के अनुसार, इन किशोरियों पर भी जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। मामला तब सामने आया जब पीड़िताओं ने हिम्मत कर हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता

जयपुर और खंडवा के इन दोनों मामलों ने समाज में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से अपील की है कि इस तरह के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और बेटी इस तरह की साजिश का शिकार न बने।

लेखक के बारे में

नवीनतम

देहरादून में वोटबैंक की राजनीति ने उगाई मलिन बस्तियों की ''फसल'', सरकार के लिए बनी जी का जंजाल

Uttarakhand News: देहरादून शहर में रिस्पना, बिंदाल और सौंग जैसी नदियों के किनारे बसी मलिन बस्तियां अब गंभीर समस्या बन...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में वोटबैंक की राजनीति ने उगाई मलिन बस्तियों की ''फसल'', सरकार के लिए बनी जी का जंजाल

पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

Madhya Pradesh News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

Haryana News: हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मुलाकात कर राज्य के लिए अलग राजधानी और...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

Bihar News: मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शुक्रवार की शाम विशेष विमान से गयाजी पहुंचे। दोनों...
देश-प्रदेश  बिहार 
मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है- मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है-  मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद। मुरादाबाद की अपर जिला जज-पांच (स्पेशल न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट) रेशमा चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को 21 साल पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक निर्यातक के घर से हुई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात