विप्र महासभा का ऐलान: घूसखोर पंडित के डायरेक्टर को जूते मारने वाले को दिया जाएगा एक लाख रुपये का इनाम

On



जयपुर। विप्र महासभा ने घूसखोर पंडित फिल्म का विरोध करते हुए फिल्म के डायरेक्टर और अभिनेता के खिलाफ ऐलान करते हुए उन्हे जूते मारने वाले को एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।

विप्र महासभा के अध्यक्ष सुनील उदोईया ने घूसखोर पंडित फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर को जूता मारने वाले को एक लाख देने का ऐलान किया है। महासभा ने डायरेक्‍टर और अभिनेता को जूते मारने वाले व्यक्ति को विप्र वीर सम्मान देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एक लाख रुपये के इनाम का भी ऐलान किया गया है। विप्र महासभा के अध्यक्ष सुनील उदोईया ने बताया कि यह फैसला समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। फिल्म के नाम को लेकर समाज में भारी विरोध है।

मुजफ्फरनगर में छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल

 

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

फिल्म का शीर्षक जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' के शीर्षक को लेकर देश भर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विवाद के शुरुआती चरण में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने कई शहरों में फिल्म से जुड़े लोगों के पुतले जलाए और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। राजनीतिक स्तर पर भी इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फ‍िल्म उद्योग पर भारतीय संस्कृति और विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री समाज में विभाजन पैदा करती है, और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण

विवाद के बीच फ़िल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्‍म का शीर्षक एक काल्पनिक चरित्र से जुड़ा है, और इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय, धर्म या जाति को अपमानित करना नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म को उसके पूरे कथानक के संदर्भ में देखा जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रचार सामग्री को वापस लिया गया है, ज‍िससे किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला जातिगत भावनाओं को भड़काने वाला है, और ब्राह्मण समाज का अपमान करता है।

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर पोस्ट के माध्यम से उन्होंने...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज निजी अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ आज दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां सेक्टर-10 में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज निजी अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी,  यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश