राजस्थान में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और ठंडक का असर

On
School Ad

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाने के साथ तेज गर्जना और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बदलाव से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को एक बार फिर हल्की सर्दी यानी “गुलाबी ठंड” का अहसास हुआ।

जयपुर में सुबह अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम होने से दिन में ही सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। महज आधे घंटे की बारिश में कई सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। इसी तरह अलवर में भी सुबह से घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मध्य पूर्व में तनाव, रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव, रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

डीडवाना में भी सुबह तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई, हालांकि यह बारिश केवल 10 मिनट तक ही चली, लेकिन इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आ गई।

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें  ये भी पढ़ें  ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

वहीं पश्चिमी राजस्थान में बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे स्थानीय लोगों को अचानक मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को भी जोधपुर, बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बादल छाए रहे और जैसलमेर व फलोदी क्षेत्र में हल्की बारिश और तेज हवाएं चली थीं।

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?" ये भी पढ़ें  मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?"

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 23 और 24 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य के करीब 15 जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को भी प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के कारण तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सबसे अधिक रहा, जबकि अन्य शहरों में तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

अब भारत के हाईवे सफर को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे...
ऑटोमोबाइल 
NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

हैदराबाद। मंगलवार को हैदराबाद के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

देश में बिक रहे “फ्रूट जूस” को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सहारनपुर (नकुड)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा नकुड़ में किसान- मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न नुकसान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित आरोपितों को कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के पहले दिन शाही किला परिसर...
उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव