16 अक्टूबर 2025: पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ दिन, पूजा-पाठ और दान के लिए खास योग

On

हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 का दिन अत्यंत शुभ और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन कई ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ, व्रत और दान जैसे कार्यों के लिए विशेष रूप से फलदायी माने गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक ईश्वर आराधना करने और पूर्वजों का तर्पण करने से जीवन में न केवल सुख-समृद्धि आती है, बल्कि पितरों की कृपा से सभी बाधाएं भी दूर होती हैं।

और पढ़ें परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

और पढ़ें मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर: दीपावली पर एक साथ दर्शन देती हैं मां लक्ष्मी, काली और सरस्वती

पंचांग के अनुसार, गुरुवार के दिन जब दशमी तिथि और अश्लेषा नक्षत्र का योग बनता है, तब यह दिन साधना, दान, व्रत और ईश्वर भक्ति के लिए विशेष फलदायी हो जाता है। गुरुवार को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 37 मिनट बजे तक रहेगी। वहीं नक्षत्र अश्लेषा रहेगा, जो दोपहर 12 बजकर 44 मिनट बजे तक प्रभावी रहेगा। इससे एक शुभ योग भी बन रहा है, जो सुबह 2 बजकर 10 मिनट बजे तक रहेगा। यह संयोग किसी भी धार्मिक कार्य, पूजा या दान के लिए अत्यंत शुभ संकेत देता है। दशमी तिथि को पितृ तर्पण के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। जो श्रद्धालु इस तिथि पर पूर्वजों के निमित्त तिल, जल और पके अन्न का अर्पण करते हैं, उन्हें पितृ ऋण से मुक्ति और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस नक्षत्र का संबंध आध्यात्मिक चेतना और भावनात्मक संतुलन से होता है।

और पढ़ें दीपावली पर कांचीपुरम की मां कामाक्षी भक्तों के घर जाकर देती हैं आशीर्वाद

यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। इस दिन यदि श्रद्धापूर्वक पीले वस्त्र धारण कर, पीले पुष्पों, चने की दाल और हल्दी से पूजा की जाए, तो यह विशेष फलदायी होता है। साथ ही, यह दिन विद्यार्थियों, गुरुओं और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। विष्णु उपासना से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करना विशेष फल प्रदान करता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ या बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस दिन पूजा की विधि काफी सरल है, जिसे पूरी श्रद्धा के साथ की जानी चाहिए। सुबह स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और बृहस्पति देव के चित्र या प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं। उन्हें पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और हल्दी अर्पित करें। इसके बाद मंत्रों का जप करें और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। अगर शुभ और अशुभ समय की बात करें तो दिन का सबसे शुभ मुहूर्त 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किए गए कार्य विशेष फलदायी होते हैं। वहीं राहुकाल दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से लेकर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, जो कि किसी भी शुभ कार्य के लिए निषिद्ध समय माना जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में मुख्यमंत्री ने किया उज्ज्वला योजना की निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी का शुभारंभ; मुजफ्फरनगर के 2.47 लाख लाभार्थियों को रिफिल का लाभ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी में मुख्यमंत्री ने किया उज्ज्वला योजना की निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी का शुभारंभ; मुजफ्फरनगर के 2.47 लाख लाभार्थियों को रिफिल का लाभ

जुबीन गर्ग केस: आरोपियों को जेल ले जाते समय भड़के समर्थक, पुलिस वाहनों पर भीषण हमला, आगजनी; कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट सेवा बंद

गुवाहाटी । जुबीन गर्ग मौत मामले के पांच आरोपियों को ले जा रहे वाहनों पर गुस्साई भीड़ ने बुधवार को...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
जुबीन गर्ग केस: आरोपियों को जेल ले जाते समय भड़के समर्थक, पुलिस वाहनों पर भीषण हमला, आगजनी; कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट सेवा बंद

RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा नाराज ? मनाने पहुंचे नित्यानंद राय ?, अमित शाह से मुलाकात के बाद बदले तेवर !

   पटना/दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भले ही सीट बंटवारे का फॉर्मूला जारी कर दिया...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा नाराज ? मनाने पहुंचे नित्यानंद राय ?, अमित शाह से मुलाकात के बाद बदले तेवर !

महागठबंधन में सीट-संघर्ष जारी; कांग्रेस 60+ पर अड़ी, RJD ने 58 की लिमिट तय की, NDA हमलावर

पटना/दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक तरफ जहाँ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना सीट बंटवारा लगभग पूरा कर...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
महागठबंधन में सीट-संघर्ष जारी; कांग्रेस 60+ पर अड़ी, RJD ने 58 की लिमिट तय की, NDA हमलावर

बिहार में बना तीसरा मोर्चा: AIMIM, चंद्रशेखर आज़ाद और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस' (GDA)

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में बना तीसरा मोर्चा: AIMIM, चंद्रशेखर आज़ाद और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस' (GDA)

उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अस्लाह व एक बाईक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूदकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सर्वाधिक लोकप्रिय