बिहार चुनाव: भाजपा के सभी 101 प्रत्याशियों का ऐलान, तीसरी लिस्ट में 18 नाम

On

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस तरह भाजपा ने सभी 101 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

पार्टी द्वारा तीसरी लिस्ट के अनुसार, रामनगर से नन्द किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह और लौरिया से विनय बिहारी को टिकट मिला, जबकि नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। भाजपा ने चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता और कोचाधामन से बीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव और बिहपुर से कुमार शैलेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को टिकट दिया गया है।

और पढ़ें बिहार चुनाव 2025: उजियारपुर में विधानसभा में राजद, लोकसभा में भाजपा को क्यों मिलता है समर्थन?

इससे पहले भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के नाम की भी घोषणा की गई। भाजपा की दूसरी लिस्ट के अनुसार, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार और गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह को टिकट मिला, जबकि बनियापुर से केदार नाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह और रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से डॉ० सियाराम सिंह, अगिआंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को टिकट मिला। एक दिन पहले भाजपा ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी।

और पढ़ें आय से अधिक संपत्ति की पड़ताल! दिलीप बिल्डकान के ठिकानों पर आयकर का बड़ा अभियान, अमृतसर की टीम ने संभाली कमान

इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया। भाजपा की ओर से बताया गया कि जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। साथ ही पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं। 

और पढ़ें भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर हुईं बीजेपी में शामिल, दरभंगा की इस सीट से मिल सकता है टिकट

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

कैराना सांसद इकरा हसन का छलका दर्द: 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया, मंदिर टूटने पर हुई भावुक

सहारनपुर/शामली। कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन ने बुधवार को सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  सहारनपुर 
कैराना सांसद इकरा हसन का छलका दर्द: 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया, मंदिर टूटने पर हुई भावुक

बिहार चुनाव: महागठबंधन में कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों को दिए चुनाव चिह्न, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से लड़ेंगे चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में शामिल प्रमुख घटक कांग्रेस पार्टी ने बुधवार देर रात तक अपने ...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार चुनाव: महागठबंधन में कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों को दिए चुनाव चिह्न, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से लड़ेंगे चुनाव

गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

फॉरेक्स ठगी: लविश चौधरी के इंटरनेशनल नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में छापेमारी

मुजफ्फरनगर/गाजियाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हजारों लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले कुख्यात मास्टरमाइंड लविश चौधरी (नवाब...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
फॉरेक्स ठगी: लविश चौधरी के इंटरनेशनल नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में छापेमारी

मुजफ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, शातिर पशु चोर गोली लगने से घायल; फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक और अवैध हथियार जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना नई मंडी पुलिस ने 14...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, शातिर पशु चोर गोली लगने से घायल; फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक और अवैध हथियार जब्त

उत्तर प्रदेश

कैराना सांसद इकरा हसन का छलका दर्द: 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया, मंदिर टूटने पर हुई भावुक

सहारनपुर/शामली। कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन ने बुधवार को सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  सहारनपुर 
कैराना सांसद इकरा हसन का छलका दर्द: 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया, मंदिर टूटने पर हुई भावुक

गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सर्वाधिक लोकप्रिय