बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। जहां महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है तो वहीं एनडीए के सहयोगी दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी मैदान में पहुंचने लगे हैं। इस बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, और डेहरी से राजीव रंजन सिंह चुनावी मैदान में एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे।

और पढ़ें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर; सनी देओल की टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

इसके अलावा, बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाशचंद्र को टिकट मिला। इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

और पढ़ें गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद, यूपी और राजस्थान कनेक्शन से खुला आतंकी नेटवर्क, RSS मुख्यालय बना था टारगेट

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी थी। सीट शेयरिंग के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। 

और पढ़ें इंदौर में चला बुलडोजर! सड़क निर्माण के लिए 140 मकान जमींदोज — महिलाओं की आंखों में आंसू

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम