बिहार चुनाव 2025: उजियारपुर में विधानसभा में राजद, लोकसभा में भाजपा को क्यों मिलता है समर्थन?

On

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले की उजियारपुर सीट अपनी चुनावी कहानी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। यहां के मतदाता एक ही नेता या पार्टी को विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में दो बिल्कुल अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। उजियारपुर, जो दलसिंहसराय अनुमंडल का एक महत्वपूर्ण प्रखंड है, सदियों पुरानी मिथिला क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन जब बात राजनीति की आती है, तो यह सीट एक ऐसी पहेली बन जाती है, जहां स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दे सीधे तौर पर एक-दूसरे से टकराते हैं।

 

और पढ़ें पारंपरिक खेती बने आधुनिक भारत की शक्ति, वैज्ञानिक करें नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने का संकल्प

और पढ़ें न्याय के लिए उग्र चेतावनी: पोस्टमार्टम रोक, गिरफ्तारी की मांग और भारत बंद का ऐलान

उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र, जिसका गठन 2008 के परिसीमन के बाद हुआ, एक अपेक्षाकृत नई सीट है, लेकिन यहां की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दबदबा शुरुआत से ही रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में, मतदाताओं ने लगातार राजद पर अपना भरोसा जताया है। इस सीट के पहले विधानसभा चुनाव में राजद के दुर्गा प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राम लखन महतो को पराजित किया था। इसके बाद, आलोक कुमार मेहता ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई। 2020 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी।

और पढ़ें राजभर ने खोला मोर्चा, बिहार में एनडीए के खिलाफ उतारे 53 उम्मीदवार

 

इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शील कुमार रॉय को भारी अंतर से मात दी। तब उपेंद्र कुशवाहा ने मायावती और ओवैसी के साथ मिलकर फ्रंट बनाया था और प्रशांत पंकज को उतारा था, लेकिन उन्हें बहुत कम वोट मिले और वह सिमट गए। यह लगातार तीसरी बार था जब इस सीट पर राजद की जीत हुई। उजियारपुर विधानसभा की राजनीति में जातिगत समीकरण बहुत प्रभावी रहा है। उजियारपुर लोकसभा की बात करें तो यादव और कुशवाहा वोट यहां बहुतायत में हैं, लेकिन उजियारपुर विधानसभा में यादव और कुशवाहा के साथ-साथ ब्राह्मण और राजपूत वोट भी निर्णायक माने जाते हैं।

 

यहां, शहरी मतदाता केवल 5.34 प्रतिशत हैं। 2020 के चुनाव में कुल मतदाता 2,99,159 पंजीकृत मतदाता थे, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) की भागीदारी 19.23 प्रतिशत थी। मुस्लिम मतदाताओं की भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत थी। उजियारपुर की सबसे दिलचस्प और उलझी हुई कहानी यह है कि यहां के मतदाता विधानसभा में राजद पर भरोसा करते हैं, वहीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भजपा) को वरीयता देते हैं। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नित्यानंद राय राष्ट्रीय जनता दल के आलोक कुमार मेहता को बड़े अंतर से हराकर उजियारपुर से सांसद चुने गए।

 

यहां की जनता ने लोकसभा चुनावों में 2014 से लेकर 2024 तक भाजपा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। यह सीट दलसिंहसराय मुख्यालय से 14 किमी और जिला मुख्यालय समस्तीपुर से 15 किमी की दूरी पर है। राज्य की राजधानी पटना से यह लगभग 95 किमी दूर है। यहां के निवासियों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। हथकरघा उद्योग जैसे छोटे पैमाने के उद्यम भी स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में उजियारपुर प्रखंड के साथ-साथ दलसिंहसराय प्रखंड की 10 ग्राम पंचायतें और दलसिंहसराय अधिसूचित क्षेत्र को शामिल किया गया है।

 

इन रुझानों के आधार पर कहा जा सकता है कि अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, तो 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की स्थिति उजियारपुर में मजबूत रह सकती है क्योंकि विधानसभा चुनावों में राजद इस सीट पर लगातार जीतती रही है। हालांकि, भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भी उम्मीद है। इस बार इस सीट से बिहार की नई पार्टी जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, तो ऐसे में इस सीट पर प्रमुखता से राजद, जदयू और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। जन सुराज ने इस सीट से दुर्गा प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

भाजपा नेता कन्हैया शर्मा समेत अन्य पर ₹1 करोड़ के अवैध पटाखों के भंडारण का मुकदमा दर्ज, सात गोदाम सील

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचों-बीच आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों के भंडारण पर पुलिस ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाजपा नेता कन्हैया शर्मा समेत अन्य पर ₹1 करोड़ के अवैध पटाखों के भंडारण का मुकदमा दर्ज, सात गोदाम सील

‘पापा ने मम्मी को गोली मार दी...’, गाजियाबाद में लेडी हिस्ट्रीशीटर रूबी चौधरी की हत्या, 11 साल की बेटी ने देखा सबकुछ

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
‘पापा ने मम्मी को गोली मार दी...’, गाजियाबाद में लेडी हिस्ट्रीशीटर रूबी चौधरी की हत्या, 11 साल की बेटी ने देखा सबकुछ

घटी जीएसटी मिला उपहार: रामपुर में बैठक के दौरान बीजेपी नेता और व्यापारी के बीच तीखी नोकझोंक, फिर हुआ समाधान

Rampur GST News: रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार शाम जीएसटी की घटाई गई दरों को लेकर आयोजित बैठक में दिलचस्प...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
घटी जीएसटी मिला उपहार: रामपुर में बैठक के दौरान बीजेपी नेता और व्यापारी के बीच तीखी नोकझोंक, फिर हुआ समाधान

दैनिक राशिफल- 15 अक्टूबर 2025, बुधवार

मेष : लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति...
दैनिक राशिफल- 15 अक्टूबर 2025, बुधवार

अभिमान और अवमान के पापस्वरूप: एक विचार

अभिमान और अवमान, दोनों ही मानव जीवन के ऐसे पापस्वरूप हैं जो व्यक्ति की आत्मा पर गहरा प्रभाव डालते हैं।...
अनमोल वचन 
अभिमान और अवमान के पापस्वरूप: एक विचार

उत्तर प्रदेश

घटी जीएसटी मिला उपहार: रामपुर में बैठक के दौरान बीजेपी नेता और व्यापारी के बीच तीखी नोकझोंक, फिर हुआ समाधान

Rampur GST News: रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार शाम जीएसटी की घटाई गई दरों को लेकर आयोजित बैठक में दिलचस्प...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
घटी जीएसटी मिला उपहार: रामपुर में बैठक के दौरान बीजेपी नेता और व्यापारी के बीच तीखी नोकझोंक, फिर हुआ समाधान

अमरोहा में सियासी टकराव: भाजपा कार्यकर्ताओं का भाकियू नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, परिवार पर साजिश का आरोप

Amroha News: अमरोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में सियासी टकराव: भाजपा कार्यकर्ताओं का भाकियू नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, परिवार पर साजिश का आरोप

सहारनपुर: नशा तस्करी के मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष का कारावास व 20 हजार रुपए का अर्थदण्ड

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-11 ने नशा तस्करी के मुकदमें में अभियुक्त को 02 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नशा तस्करी के मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष का कारावास व 20 हजार रुपए का अर्थदण्ड

सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में दो आरोपियों को 10 वर्ष कठोर कारावास और जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-01 ने दहेज हत्या के मुकदमें में दो अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में दो आरोपियों को 10 वर्ष कठोर कारावास और जुर्माना