गौहर खान ने रोमांटिक फोटोज के साथ पति जैद दरबार को जन्मदिन की दी बधाई

On

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में शानदार एक्टिंग और डांस मूव्स से पहचान बनाने वाली गौहर खान दो बच्चों की मां हैं। गौहर परिवार और करियर दोनों को बखूबी संभाल रही हैं। उन्हें हाल ही में अपने देवर को बिग बॉस 19 में सपोर्ट करते हुए देखा गया था। अब उन्होंने पति जैद दरबार को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी खूब तारीफ भी की।

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी और जैद की रोमांटिक फोटोज पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में जैद को परफेक्ट जीवनसाथी, अच्छा पिता और परिवार को अच्छे से चलाने वाला शख्स बताया। एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "मेरे अस्त-व्यस्त वर्कलाइफ को शांति देने के लिए, दो प्यारे बच्चों के लिए, मेरे परिवार को अपना परिवार मानने के लिए और सबसे अच्छा पिता बनने के लिए शुक्रिया।" फोटोज में दोनों बीच के किनारे टहल रहे हैं और हाथों में हाथ डाले बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। गौहर और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन गौहर जैद से 12 साल बड़ी हैं। इस बात को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को इतनी अच्छी तरह संभाला कि कपल आज दो प्यारे बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। गौहर खान को पिछली बार रिलीज हुई 'फौजी-2' में देखा गया। सीरीज का टाइटल ट्रैक दो हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ है। सीरीज में विक्की जैन और संदीप सिंह लीड रोल में हैं। गौहर खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने करियर की शुरुआत यशराज की फिल्म 'रॉकेट सिंह' से की। उनकी कुछ फिल्में हिट साबित हुईं तो कुछ फ्लॉप।

और पढ़ें अल्लू अर्जुन ने 'कांतारा चैप्टर 1' की प्रशंसा की, ऋषभ शेट्टी और पूरी टीम को दी ढेरों बधाई

उन्होंने 'इशकजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'तांडव', '14 फेरे', 'शिक्षा मंडल', 'बेगम जान', और 'तेरा इंतजार' में काम किया। इतना ही नहीं, गौहर ने टीवी शोज को होस्ट किया और रियलिटी शोज का हिस्सा भी रहीं। उनके ससुर और मशहूर म्यूजिक कंपोजर स्माइल दरबार ने इंटरव्यू में कहा था कि वो गौहर की फिल्में नहीं देखते हैं, क्योंकि वो ऐसे परिवार से आते हैं, जहां महिलाएं घर में रहती हैं और बच्चों की परवरिश करती हैं। ऐसे में अगर मैं फिल्में देखूंगा तो सह नहीं पाऊंगा।

और पढ़ें विष्णु विशाल ने मानसा चौधरी की इच्छा पर फिल्म 'आर्यन' से हटाया किसिंग सीन

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में हाथियों के झुंड ने फसल बर्बाद की, किसानों की गन्ने की खेती तहस-नहस

सहारनपुर।  गांव खुशहालीपुर के खेतों में बीती रात शिवालिक जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया।   दरअसल,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाथियों के झुंड ने फसल बर्बाद की, किसानों की गन्ने की खेती तहस-नहस

नोएडा में अज्ञात बदमाशों ने 7 वाहन चोरी किए, पुलिस कर रही जांच

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न जगहों से अज्ञात बदमाशों ने 7 वाहन चोरी कर लिया है। इसमें बुलडोजर और...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में अज्ञात बदमाशों ने 7 वाहन चोरी किए, पुलिस कर रही जांच

अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर 'I Love Muhammad' लिखने को लेकर विवाद, करणी सेना ने कड़ी कार्रवाई की मांग 

   अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बार फिर 'I Love Muhammad' लिखे जाने को लेकर विवाद भड़क उठा है,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर 'I Love Muhammad' लिखने को लेकर विवाद, करणी सेना ने कड़ी कार्रवाई की मांग 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21वीं किस्त कब और कैसे आएगी किसानों के बैंक खाते में जानिए तारीख राशि और सीधे पैसे मिलने की पूरी प्रक्रिया

किसान भाइयों आज हम बात करने वाले हैं प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी PM Kisan Samman Nidhi Yojana...
Breaking News  कृषि 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21वीं किस्त कब और कैसे आएगी किसानों के बैंक खाते में जानिए तारीख राशि और सीधे पैसे मिलने की पूरी प्रक्रिया

महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, 4 पेज के सुसाइड नोट में सांसद और दो PA के नाम

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण स्थित एक होटल में आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के मामले में पुलिस...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, 4 पेज के सुसाइड नोट में सांसद और दो PA के नाम

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हाथियों के झुंड ने फसल बर्बाद की, किसानों की गन्ने की खेती तहस-नहस

सहारनपुर।  गांव खुशहालीपुर के खेतों में बीती रात शिवालिक जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया।   दरअसल,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाथियों के झुंड ने फसल बर्बाद की, किसानों की गन्ने की खेती तहस-नहस

अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर 'I Love Muhammad' लिखने को लेकर विवाद, करणी सेना ने कड़ी कार्रवाई की मांग 

   अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बार फिर 'I Love Muhammad' लिखे जाने को लेकर विवाद भड़क उठा है,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर 'I Love Muhammad' लिखने को लेकर विवाद, करणी सेना ने कड़ी कार्रवाई की मांग 

पूर्व DGP के बेटे की डेथ-मिस्ट्री: SIT को सहारनपुर से मिली अकील की 'सुसाइड डायरी', मोबाइल-लैपटॉप की तलाश

सहारनपुर।  पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हरियाणा डायरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
पूर्व DGP के बेटे की डेथ-मिस्ट्री: SIT को सहारनपुर से मिली अकील की 'सुसाइड डायरी', मोबाइल-लैपटॉप की तलाश

मथुरा के कारोबारी की हरियाणा के होटल में हत्या: प्रेमिका से मिलने गया था, भाई ने लगाया बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप

मथुरा। मथुरा के कोसीकलां निवासी पशु चारा कारोबारी मारूफ की हरियाणा के फरीदाबाद में हत्या कर दी गई है। मारूफ...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा के कारोबारी की हरियाणा के होटल में हत्या: प्रेमिका से मिलने गया था, भाई ने लगाया बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप