ईशान खट्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर विचार साझा किए

On

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में लंबी वर्किंग शिफ्ट को लेकर चर्चा हो रही है। एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट वाली बहस पर अपने विचार साझा किए।

ईशान खट्टर ने कहा कि काम के जुनून के साथ दूसरों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। ईशान खट्टर ने कहा, "मैं ऐसे सेट पर रहा हूं, जहां कभी-कभी समय के नियमों का भी उल्लंघन हुआ है, लेकिन मैं कहूंगा कि यह एक महत्वपूर्ण बातचीत है। लोगों का ध्यान रखें। अभिनेता होने के नाते यह कहना कि मैं केवल इतने घंटे काम करूंगा, एक विशेषाधिकार है, लेकिन दूसरों का भी ख्याल रखना चाहिए।

और पढ़ें दिवाली पर हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत 'सिया राम की जोड़ी' हुआ रिलीज

अभिनय करना जुनून का काम है, कभी-कभी हम शिफ्ट से आगे बढ़ जाते हैं।" हॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करने में क्या फर्क है? इस पर ईशान ने कहा, "यहां का खाना बेहतर है। हम सभी कहानीकार हैं और हम सबका काम एक जैसा है, लेकिन उनके काम करने के तरीके अलग हैं। सब कुछ सुव्यवस्थित है, यहां चीजें थोड़ी बेतरतीब हैं। हर कोई ब्लूटूथ से जुड़ा हुआ है। हर कोई अपने काम में फंसा है, लेकिन इस पागलपन का भी एक तरीका है। हम बहुत जुगाड़ू और जुनूनी हैं, हम जरूरत से अधिक घंटे काम करते हैं।" ईशान खट्टर ने ‘द परफेक्ट कपल’ में निकोल किडमैन के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "वह एक आदर्श हैं। निकोल में एक युवा कलाकार जैसी ईमानदारी दिखी, मैंने अपने कुछ युवा सह-कलाकारों में ऐसी ईमानदारी नहीं देखी थी। उनके साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव था।"

और पढ़ें बोहेमिया और आसिम रियाज का धमाकेदार लाइव शो 1 नवंबर को दुबई में, नया गाना 'सही आय' भी होगा लॉन्च

ईशान को हाल ही में विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'होमबाउंड' में देखा गया था। नीरज घायवान ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसे ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक फिल्म के रूप में चुना गया है। फिल्म बचपन के दोस्तों, शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा), के इर्द-गिर्द घूमती है। वे पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन वक्त उनकी दोस्ती और सपने की कड़ी परीक्षा लेता है। 

और पढ़ें सितारों की दुनिया- एक साथ कई फिल्‍मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

लेखक के बारे में

नवीनतम

Matar Ki Kheti: अक्टूबर-नवंबर में मटर की खेती करें और सिर्फ 45 दिन में खेत से कमाएं लाखों का मुनाफा

अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस अक्टूबर या नवंबर में कौन सी फसल लगाए ताकि जल्दी तैयार हो,...
कृषि 
Matar Ki Kheti: अक्टूबर-नवंबर में मटर की खेती करें और सिर्फ 45 दिन में खेत से कमाएं लाखों का मुनाफा

पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दीपावली, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है, अब अपनी वास्तविक भावना से दूर होती जा रही...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

मेष : कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो चलाने में मजेदार हो और कीमत...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

  नई दिल्ली। सोने की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण पीली धातु की कीमत 22...
बिज़नेस 
सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

मीरजापुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मीरजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली कटरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्रुखाबाद के अधिवक्ता के घर में पुलिस द्वारा पत्नी, बेटे व नौकर से मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर। मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने दीपावली पर्व पर मंडलवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद वासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की