शोले 50 साल बाद 4K रिस्टोर वर्जन में लौट रही है, असली क्लाइमैक्स पहली बार सिनेमाघरों में

On

भारतीय सिनेमा की अमर क्लासिक 'शोले' एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। रिलीज़ के 50 साल बाद फिल्म को 4K में रिस्टोर कर देशभर में 1,500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है। फिल्म का असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ एक कहानी की तरह सुनते आए हैं, अब पहली बार वह अंत सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

'शोले: द फाइनल कट' में मिलेगा नया अनुभव

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस रिस्टोर वर्जन को 'शोले: द फाइनल कट' नाम दिया है। नए एडिशन में न सिर्फ विजुअल्स और साउंड को अपग्रेड किया गया है, बल्कि इसमें फिल्म का वह अनकट ओरिजिनल एंडिंग भी शामिल है, जिसे अभी तक किसी दर्शक ने नहीं देखा।

12 दिसंबर 2025 को होगी रिलीज

रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 'शोले' 1975 में रिलीज हुई थी, और 50 साल बाद इसका 4K रिस्टोर वर्जन 12 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतरेगा। 1,500 स्क्रीन्स की रिलीज़ इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिस्टोर फिल्म रिलीज़ बनाती है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के मुताबिक, असली क्लाइमैक्स में ठाकुर गब्बर सिंह को अपने पैरों तले कुचलकर मार देता है। सेंसर बोर्ड ने उस समय इस अंत को अत्यधिक हिंसक मानकर इसे बदलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज वाला क्लाइमैक्स फिल्म में जोड़ा गया। अब, 50 साल बाद, पहली बार दर्शकों को वही अनसेंसर्ड और ऑरिजिनल एंडिंग देखने का मौका मिलेगा।

'शोले' की विरासत आज भी कायम

'शोले' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का इतिहास है। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार और हेमा मालिनी जैसे दिग्गजों के दमदार अभिनय, यादगार किरदारों, आइकॉनिक संवाद और अमर एक्शन सीक्वेंस ने इसे आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल रखा है। 50 साल बाद इसे फिर से उसके असली रूप में देखना दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

कोसीकलां/मथुरा। मथुरा के कोसीकलां में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 

यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पूर्व सड़क किनारे मिले महिला के नग्न...

गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर हुए जानलेवा हमले के करीब दो महीने बाद, प्रशासन ने...

भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी, केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रचार को लेकर दी चेतावनी

एटा। एटा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी, केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रचार को लेकर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

कोसीकलां/मथुरा। मथुरा के कोसीकलां में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पूर्व सड़क किनारे मिले महिला के नग्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर हुए जानलेवा हमले के करीब दो महीने बाद, प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय