मिशन कश्मीर की 25वीं सालगिरह: विधु विनोद चोपड़ा ने याद किए फिल्म के यादगार पल
मुंबई। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिशन कश्मीर' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर निर्देशक ने फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया। विधु विनोद चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ पुराने सीन की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अल्ताफ और सुफिया का सच्चा प्यार याद करें। ‘मिशन कश्मीर’ में उनका रिश्ता हमें सिखाता है कि गहरे दुखों के बीच भी प्यार ही सबसे बड़ा मिशन है।
फिल्म में अभिनेता संजय दत्त ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। वहीं ऋतिक रोशन उनके दत्तक बेटे का रोल निभाया था जो अपने सौतेले पिता से बदला लेने की कोशिश करता है। फिल्म का गाना 'बुमरो बुमरो' आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें आतंकवाद, बदला, पारिवारिक संबंध और माफ करने की ताकत जैसे विषयों को दर्शाया गया है। विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म के जरिए न सिर्फ एक मनोरंजक कहानी पेश की, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी उजागर किया था।
