मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि किए जाने के फैसले का पूरे प्रदेश के गन्ना किसानों में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस निर्णय से किसानों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने इस निर्णय को किसानों के हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के संयुक्त प्रयासों से आज किसानों को यह बड़ा तोहफ़ा मिला है।
चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि यह निर्णय चौधरी चरण सिंह जी की किसान केंद्रित विचारधारा की जीत है, जिसने हमेशा खेत–खलिहान और मेहनतकश किसानों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से गन्ना उत्पादक किसानों के चेहरे पर खुशहाली और आत्मविश्वास की नई चमक दिखाई दे रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार और रालोद नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है, और आगे भी किसान हित में हर लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।