इंस्टाग्राम के 'किंग' बने पीएम मोदी: 10 करोड़ फॉलोअर्स पार, एनडीए ने बताया युवाओं की पहली पसंद

On

नई दिल्ली। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर पार होने को उनकी वैश्विक लोकप्रियता, निरंतर जनसंपर्क और युवाओं के साथ मजबूत जुड़ाव का प्रमाण बताया है। गुरुवार को पीएम मोदी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के पहले नेता बने। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को वैश्विक नेताओं में सबसे सक्रिय और व्यापक रूप से फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदल दिया है।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी

‘भारत हमेशा सही के लिए खड़ा रहा है', पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ये भी पढ़ें  ‘भारत हमेशा सही के लिए खड़ा रहा है', पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

उनकी डिजिटल मौजूदगी लगातार बढ़ी है और यह रणनीति भारत के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक रही है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह मील का पत्थर प्रधानमंत्री की वैश्विक पहचान और प्रभाव को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्य और संकल्प के दम पर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग स्थान बनाया है, इसलिए वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।" खंडेलवाल ने यह भी कहा कि भारत को 'विश्वगुरु' बनाने और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता लोगों को लगातार प्रेरित कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री की डिजिटल लोकप्रियता को उनके लंबे जनसंपर्क से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में इस स्तर की लोकप्रियता आमतौर पर विश्व के बड़े कलाकारों या अभिनेताओं को मिलती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पिछले 20 वर्षों से लगातार बढ़ रही है।

शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद ये भी पढ़ें  शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद

यह इस बात का संकेत है कि युवाओं ने प्रधानमंत्री की सोच और दृष्टि को व्यापक रूप से स्वीकार किया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी तेजी से डिजिटल माध्यमों से जुड़ रही है और ऐसे समय में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विश्व स्तर पर विश्वसनीयता है और इसी कारण उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने भी इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहचान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के हर कोने में उनकी लोकप्रियता है, इसलिए उनके फॉलोअर्स का लगातार बढ़ना स्वाभाविक है। वर्तमान में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति बनी हुई है। 'एक्स' पर उनके 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 54 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

हमसे अभी जुड़ें:

https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 80

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश