जंक फूड से बचें

On

पिछले कुछ वर्षों से छोटे-छोटे शहरों और कस्बों में फास्टफूड की बढ़ती लोकप्रियता ने घर में बनाये जाने वाले पकवानों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। भारत में करीब तीन दशक पहले दिल्ली में फास्टफूड सेंटर्स में उमडऩे वाली भीड़ ने होटल व्यवसायियों का ध्यान इस और आकर्षित किया। फिर क्या था, जल्द ही दिल्ली, […]

पिछले कुछ वर्षों से छोटे-छोटे शहरों और कस्बों में फास्टफूड की बढ़ती लोकप्रियता ने घर में बनाये जाने वाले पकवानों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

भारत में करीब तीन दशक पहले दिल्ली में फास्टफूड सेंटर्स में उमडऩे वाली भीड़ ने होटल व्यवसायियों का ध्यान इस और आकर्षित किया। फिर क्या था, जल्द ही दिल्ली, मुंबई, मद्रास, बंगलौर, कोलकाता, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में समोसे, टिकिया-छोले, पानीपुरी, भेलपुरी, वड़ा पाव  भी एयरकंडीशंड रेस्तरां से लेकर मोबाइल वैन-ठेलों में बड़ी तेजी के साथ बिकने लगे।

क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत ये भी पढ़ें  क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत

दो चार  मिनट में तैयार, खड़े-खड़े खाये जाने वाले इन चटपटे जंकफूड को पहले तो अमीर वर्ग के युवाओं ने अपनाया, फिर इनकी देखा देखी मध्यमवर्ग के लोगों में भी यह स्टेट्स सिंबल के रूप में उभरने लगा।

नन्हें-मुन्हें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं ये तीन आसन, आज से ही करें शुरू  ये भी पढ़ें  नन्हें-मुन्हें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं ये तीन आसन, आज से ही करें शुरू

बड़ों की देखा देखी बच्चों और किशोरों में भी इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि आज तो बच्चे टिफिनबॉक्स में रोटी, सब्जी या परांठा सब्जी ले जाने के बजाय, क्रीमरोल, पिज्जा, नूडल्स, पास्ता, चाउमिन, हॉट डॉग बर्गर ले ज़ाना ज्यादा पसंद  करते हैं।

सिर्फ फल नहीं, औषधीय शक्ति से भरपूर है बेल, जड़ से लेकर पत्तों में छिपे हैं गुण ये भी पढ़ें  सिर्फ फल नहीं, औषधीय शक्ति से भरपूर है बेल, जड़ से लेकर पत्तों में छिपे हैं गुण

विविध शोधों के पश्चात् यह पता चला है कि जंकफूड कहे जाने वाले इन फास्टफूड के सेवन से बड़ी आँत का कैंसर, लिवर में खराबी, हृदय रोग, गैस्ट्रिक अल्सर, अपच, जलन (पेट में), सिरदर्द, नेत्र दर्द वगैरा होने का डर बना रहता है। आहार वैज्ञानिकों के अनुसार इन जंकफूडस में वसा की मात्रा तो अत्यधिक होती है, लेकिन विटामिन व फाइबर न के बराबर होते हैं। बार-बार गर्म किये जाते रहने से इनके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

पेस्ट्रीज व पैटीज में अक्सर प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल होता है। डिब्बाबंद भोजन एक्सपायरी डेट़ के बाद इस्तेमाल करने से हानि पहुँचाता है।

जंकफूड को चित्ताकर्षक और लम्बे समय तक संरक्षित करने के लिये इसमें कई प्रकार के प्रिजर्वेटिव मिलाये जाते हैं जो कालांतर में मानव शरीर में नाना प्रकार के दुष्प्रभाव छोड़ते हैं। चायनीज व्यंजन में प्राय: इस्तेमाल होने वाला अजीनोमोटो साल्ट के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में एसिडिटी, सिर में दर्द, और चिड़चिड़ापन होना आम बात है।

इसके अलावा जंकफूड को यदि स्वच्छ व कीटाणुरहित तरीके से न पकाया  जाये तो उससे डिसेंट्री और डायरिया होना भी आम बात है। इसके अलावा मोबाइल वैन में बिकने वाले ये चटपटे जंकफूड, अक्सर मक्खी, मच्छर  व धूल आदि के शिकार होते हैं।

बेहतर यही होगा कि गृहणियाँ, स्वयं बच्चों के साथ-साथ इन बाजारू हानिकारक चटपटे व्यजंनों के सेवन के इस्तेमाल से बचें।

बच्चों की फरमाइश पर स्वयं ही उन्हें चायनीज़, इटेलियन, इण्डियन फास्टफूड घर में यदा-कदा बना कर खिलायें। इन चटपटे व्यंजनों के साथ हरा सलाद, दही, टमाटर, पनीर, मूँगफली आदि भी खाने में प्रयोग लायें ताकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी न रहे।
– पूर्णिमा मित्रा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

उत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

सर्वाधिक लोकप्रिय