नवरात्रि विशेष : सात्विक और पौष्टिक तत्वों से भरपूर रखें 'व्रत की थाली', इन चीजों का सेवन नहीं होने देगा कमजोरी

On
School Ad

नई दिल्ली। आदिशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र चल रहा है। कई लोग पहले और नौवें दिन और कुछ पूरे 9 दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं। नवरात्र व्रत का असली सार आस्था के साथ अनुशासन और संतुलित जीवन है। ऐसे में व्रत में खान-पान बहुत मायने रखता है।

हल्का, सात्विक और पौष्टिक भोजन शरीर को ऊर्जावान रखता है, पाचन सुधारता है और मन को शांति देता है। ऐसे में व्रत की थाली में क्या शामिल करें और क्या नहीं इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। थाली में मुख्य रूप से मखाना, साबूदाना, कुट्टू और मौसमी फल शामिल करना चाहिए। ये सभी हल्के, आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ये सभी मिलकर व्रत को संतुलित बनाते हैं साथ ही शरीर हल्का, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है। मखाना :- यह व्रत का सबसे अच्छा स्नैक है।

कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम ये भी पढ़ें  कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम

कम कैलोरी, हाई प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर। इसमें फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। व्रत में कमजोरी नहीं होने देता, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है, किडनी स्वस्थ रखता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है। भुने हुए या खीर में खाया जा सकता है। साबूदाना :- यह तुरंत ऊर्जा देने वाला सुपरफूड है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, ग्लूटेन-फ्री और आसानी से पच जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन के होते हैं। व्रत में इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती, पाचन बेहतर होता है और थकान दूर रहती है। खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाकर खाया जाता है।

नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं  ये भी पढ़ें  नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

हालांकि, इसमें प्रोटीन कम होता है, इसलिए नट्स या दही के साथ मिलाकर खाना बेहतर होता है। कुट्टू :- प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कुट्टू ग्लूटेन-फ्री और बहुत पौष्टिक होता है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है, ब्लड शुगर स्थिर रहता है और पाचन सुधरता है। रोटी, पूरी, चीला या कढ़ी बनाकर खाया जाता है। वजन नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। मौसमी फल:- सेब, केला, संतरा, अनार जैसे फल ताजगी देते हैं। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर को न केवल एनर्जी बल्कि ठंडक भी देते हैं। फल से शरीर डिटॉक्स होता है और इम्युनिटी मजबूत रहती है। 

गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती  ये भी पढ़ें  गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती

नई दिल्ली। शीत ऋतु की विदाई और ग्रीष्मकाल के आगमन के साथ ही बाजारों में कटहल की उपलब्धता बढ़ जाती...
हेल्थ 
गर्मियों में फाइबर का बेहतरीन स्रोत है कटहल, हृदय को देगा नई मजबूती

मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े स्क्रैप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

   बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाना दर्जनों लोगों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है…जहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और उसके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक ने वैश्विक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े स्क्रैप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुए लाखों के फ्रिज-वॉशिंग मशीन

बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

   बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाना दर्जनों लोगों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कुट्टू का जहरीला आटा खाने से कोहराम, एडीएम सहित 30 से अधिक लोग बीमार

मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है…जहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और उसके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मौत को छूकर निकला युवक – गैस सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

फर्रूखाबाद में 7 हजार में बिक गया ईमान – दारोगा का रिश्वत कांड कैमरे में कैद

फर्रूखाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है…जहां...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद में 7 हजार में बिक गया ईमान – दारोगा का रिश्वत कांड कैमरे में कैद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव