उत्तम है हल्दी त्वचा के लिए
हल्दी के बारे में सभी जानते हैं। हल्दी का प्रयोग हर रसोई में होता है इसे मसालों की रानी माना जाता है। रसोई के अतिरिक्त इसका प्रयोग एंटीसेप्टिक होने के कारण बहुतायत किया जाता है। इन सबके साथ त्वचा की खूबसूरती निखारने में भी हल्दी का बड़ा सहयोग है। हल्दी में लगभग 300 एंटीआक्सीडेंटस गुण […]
हल्दी के बारे में सभी जानते हैं। हल्दी का प्रयोग हर रसोई में होता है इसे मसालों की रानी माना जाता है। रसोई के अतिरिक्त इसका प्रयोग एंटीसेप्टिक होने के कारण बहुतायत किया जाता है। इन सबके साथ त्वचा की खूबसूरती निखारने
में भी हल्दी का बड़ा सहयोग है। हल्दी में लगभग 300 एंटीआक्सीडेंटस गुण होने के कारण यह त्वचा के लिए प्राकृतिक सौंदर्य साधन है।
एक्ने को करें गुडबाय:-
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण हमारी एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए शहद में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर एक्ने पर लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें। एक्ने बिना फटे धीरे धीरे कम हो
जाएंगे और कोई दाग भी नहीं छोडेंग़े। एक्ने को फोडऩा नहीं चााहिए, इस बात का ध्यान रखें।
साफ-सुथरी त्वचा के लिए:-
चेहरे की त्वचा की सफाई और अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाने के लिए दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इस पैक को चेहरे
पर लगाएं। सूखने पर धो लें। आपकी त्वचा जवां और साफ सुथरी लगेगी।
अंदर से स्वस्थ रखती है हल्दी:-
सच कहते हैं चेहरे की चमक अंदर से हेल्दी होने पर आती है। नियमित रूप से दूध में एक चुटकी भी हल्दी मिलाकर पीने से चेहरे में चमक आती है और त्वचा में लचीलापन भी बना रहता है।
हल्दी एंटी एजिंग के लिए भी लाभप्रद:-
त्वचा पर समय से पहले आई झुर्रियों को दूर करने में भी हल्दी मदद करती है। सबसे सस्ता साधन है झुर्रियों को दूर करने का। बेसन, दूध के साथ थोड़ी सी (चुटकी भर) हल्दी मिलाकर चेहरे पर आई झुर्रियों पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाएं। कुछ समय बाद आपकी फाइन लाइंस दिखाई नहीं देंगी। अधिक झुर्रियों होने पर धीरे धीरे कम हो जाएगी।
– सुनीता गाबा
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां