हिंसा के बाद ट्रंप ने 300 नेशनल गार्ड्स भेजे शिकागो, अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई से मचा बवाल

On

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक गढ़ शिकागो में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन मिडवे ब्लिट्ज शुरू किया है। इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा फूट रहा है और हिंसा पर उतर आए हैं। शनिवार को अमेरिकी कानून प्रवर्तन के अधिकारियों पर हमले के बाद ट्रंप ने शिकागो में 300 नेशनल गार्ड्समैन तैनात करने का फैसला किया। अमेरिकी प्रांत इलिनॉयस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने यह जानकारी दी।

 

और पढ़ें नेपाल में संसद विघटन के खिलाफ केपी ओली की नेकपा एमाले ने देशव्यापी प्रदर्शन किया

और पढ़ें श्रीलंका के पूर्व मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा गिरफ्तार, भ्रष्टाचार मामले में जांच जारी

जेबी प्रित्जकर ने कहा कि शिकागो में संघीय सेना की तैनाती को बार-बार अस्वीकार करने के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां 300 नेशनल गार्ड्स तैनात करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस की ओर से इस मामले में कहा गया, "राष्ट्रपति ट्रंप ने केंद्रीय अधिकारियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए 300 नेशनल गार्ड्स को शिकागो में भेजने का आदेश दिया है।" व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अबीगैल जैक्सन ने कहा कि अमेरिकी शहरों में अराजकता देखने को मिल रही है और राष्ट्रपति ट्रंप इस पर आंखें बंद नहीं कर सकते हैं।

और पढ़ें इस्लामाबाद: न्यायिक परिसर के पास आत्मघाती विस्फोट में 12 की मौत, 20 से अधिक घायल

 

दरअसल शनिवार को शिकागो में अमेरिकी कानून प्रवर्तन के अधिकारियों पर जमकर हमला हुआ। करीब 10 वाहनों ने अधिकारियों की गाड़ी को पहले टक्कर मारी और फिर उसे घेर लिया। इस दौरान अधिकारियों ने एक महिला पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा, "शिकागो में, हमारे बहादुर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला हुआ, दस गाड़ियों ने उन्हें टक्कर मार दी और घेर लिया, जिनमें एक हमलावर अर्ध-स्वचालित हथियार से लैस था। मैं घटनास्थल पर नियंत्रण के लिए और विशेष अभियान चला रही हूं। अतिरिक्त बल पहुंच रहे हैं।"

 

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सशस्त्र सीमा गश्ती एजेंटों ने प्रदर्शनकारियों पर रासायनिक उत्तेजक पदार्थ फेंके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों में हो रहे संघर्षों को खत्म कराने का दावा करते हैं, लेकिन उनके अपने ही देश में उन्हें अपनी नीतियों की वजह से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपराध पर अंकुश लगाने और आव्रजन प्रवर्तन एजेंटों को मजबूत करने के लिए कई शहरों, खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी शासित शहरों में नेशनल गार्ड भेजने की बात कही थी। उन्होंने अगस्त में ही वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात कर दिया था। पिछले हफ्ते, ट्रंप सरकार ने शिकागो की 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी रोक लगा दी थी। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक रसेल वॉट ने एक्स पर कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि धन का प्रवाह जाति-आधारित अनुबंधों के माध्यम से न हो, इन संपत्तियों पर रोक लगाई गई थी।" 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम