पुतिन से बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बयान, रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ वाले विधेयक को रोकने की अपील

On

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, इस मुलाकात से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को सुधारने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वह रिपब्लिकन नेताओं से मॉस्को से तेल खरीदने वाले देशों पर कठोर दंड लगाने वाले विधेयक पर रोक लगाने का अनुरोध कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "सीनेट में रिपब्लिकन नेता जॉन थुन की ओर से प्रस्तावित 500 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ वाले विधेयक के लिए यह सही समय नहीं है।"

 

और पढ़ें पाकिस्तान के स्वात जिले में ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 15 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला: TTP ने ली जिम्मेदारी, 7 सैनिकों की मौत

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैं उनसे (जॉन थुन) और सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन से बात करूंगा और उन्हें इस बारे में बताऊंगा। हम सही निर्णय लेंगे, क्योंकि उन्हें यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए पुतिन के साथ उनके राजनयिक संबंधों के बारे में पता नहीं था।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करने के बाद यह बयान दिया। हालांकि, इससे पहले रिपब्लिकन नेता जॉन थुन ने कहा था कि रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। बता दें कि यह राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ से कई गुना ज्यादा है।

और पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर बढ़ाने पर दोहा में हो सकती है उच्चस्तरीय वार्ता

 

जॉन थुन ने बताया कि यह प्रस्तावित कानून सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ मिलकर तैयार किया गया और इसे दोनों पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। लिंडसे ग्राहम के अनुसार, 84 सीनेटर और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 100 सदस्य इस बिल के पक्ष में हैं। प्रस्तावित विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को इसके कार्यान्वयन पर विवेकाधिकार देता है, लेकिन इसे सभी देशों पर समान रूप से लागू किया जाना था।

 

अगर ऐसा किया जाता, तो इसका वाशिंगटन की कूटनीति पर गंभीर प्रभाव पड़ता क्योंकि चीन और तुर्की की तरह यूरोपीय संघ भी रूस से ऊर्जा आयात करता है। यहां तक कि अमेरिका का खुद का रूस के साथ 5.2 अरब डॉलर का व्यापार था, जिसमें 2.4 अरब डॉलर का घाटा शामिल है। बुडापेस्ट में अगले दो हफ्तों में व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "देखते हैं क्या होता है।" उन्होंने कहा, "यह बैठक इतनी सकारात्मक हो सकती है कि हम शांति हासिल कर लें।

 

हम शांति चाहते हैं।" व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए नई उम्मीद जताई। अगस्त में अलास्का में हुई उनकी शिखर वार्ता में कोई प्रगति न होने के बाद पुतिन और ट्रंप ने फिर से मिलने पर सहमति जताई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर दंडात्मक शुल्क सिर्फ भारत पर लगाया है, जबकि अन्य देशों को इससे छूट दी गई। ट्रंप ने बुधवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह रूस से तेल की खरीद बंद कर देंगे। हालांकि, भारत ने इस तरह की किसी बातचीत या आश्वासन की पुष्टि नहीं की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "मौजूदा अमेरिकी प्रशासन भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहराई देने में रुचि रखता है और इस दिशा में बातचीत जारी है।" 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार और 'सुपर कॉप' के नाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने आज...
देश-प्रदेश  बिहार 
शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

पिछले धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 53...
बिज़नेस 
पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में...
लाइफस्टाइल  लेडीज स्पेशल 
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

उत्तर प्रदेश

AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों पर सेटेलाइन रिमोर्ट सेन्सिंग के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की मॉनिटरिंग की जा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प