विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके, इतना किसी ने नहीं किया - ट्रंप

On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य 'विश्व शांति' को बढ़ावा देना है। ट्रंप ने कहा कि विश्व शांति के लिए उनसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले आठ महीने के कार्यकाल में सात युद्ध सुलझाने का दावा किया है। 'द व्हाइट हाउस' से जारी एक वीडियो के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

 

और पढ़ें DUSU चुनाव के नतीजे घोषित: NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर मारी बाज़ी, ABVP ने तीन सीटों पर जमाया कब्ज़ा

और पढ़ें "ढाका में शेख हसीना समर्थन में फ्लैश रैली, अवामी लीग के 11 गिरफ्तार"

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैंने इस बारे में बात की है और मुझे विश्वास है कि वह भी इसे पूरा होते देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि वह हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ काम करेंगे। ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने संबंधों के बावजूद यूक्रेन में संघर्ष को रोकना 'सबसे कठिन' था। पिछले कुछ महीनों में हमने जो किया, वह किसी ने नहीं किया।

और पढ़ें पंजाब सरकार के 'मिशन चढ़दीकला' की केजरीवाल ने की सराहना, कहा- फिर से बनाएंगे 'रंगला पंजाब'

 

हमने सात युद्ध रोके। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में उन्हें लगा था कि वह शायद सबसे आसान होगा, लेकिन वह सबसे कठिन साबित हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू होगी। बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को ट्रंप ने कहा, 'विश्व शांति'। ट्रंप ने कहा, "विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके।"

 

उन्होंने इसका श्रेय अपनी नीतियों को दिया और कहा कि इनमें ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले शामिल नहीं हैं, जिन्हें अमेरिका ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। ट्रंप ने इन हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ और बम मंगवाए थे, जिसमें बी-2 बमवर्षक से दागे गए बम भी शामिल थे। उनका कहना है कि हर एक बम अपने लक्ष्य पर लगा।

 

इसके अलावा, उन्होंने एक पनडुब्बी से 30 बम दागने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, हालांकि मैं इन सब चीजों को शामिल नहीं कर रहा हूं, लेकिन इससे शायद एक भयावह युद्ध टल गया था। उन्होंने अपनी कूटनीतिक उपलब्धियों और रूस-यूक्रेन के बीच समझौते के लिए जारी अपने प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्ध समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन किया है। हम रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने टेलीफोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रूस-यूक्रेन संघर्ष और टिकटॉक सौदे की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि दोनों नेता अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान मिलने पर सहमत हुए हैं। यह सम्मेलन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा। 



 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ,कहा- अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ,कहा- अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए

AI वीडियो से गरमाई बिहार की राजनीति – Tejaswi, लालू और Rahul का नया ड्रामा!

      पटना। बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, हर तरफ चुनावी चर्चाएं हैं, रणनीति बन रही है, बयानबाजी जारी है,...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
AI वीडियो से गरमाई बिहार की राजनीति – Tejaswi, लालू और Rahul का नया ड्रामा!

"हर घर में राम जैसा पुत्र और लक्ष्मण-भरत जैसे भाई हों, तो रामचरितमानस केवल ग्रंथ नहीं, एक जीवंत अनुभव बन जाए- अनिल रॉयल

मुज़फ्फरनगर। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को भव्य आयोजन के साथ 113वीं श्रीरामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
"हर घर में राम जैसा पुत्र और लक्ष्मण-भरत जैसे भाई हों, तो रामचरितमानस केवल ग्रंथ नहीं, एक जीवंत अनुभव बन जाए- अनिल रॉयल

मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन, पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

मुंबई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि घनसोली...
राष्ट्रीय 
मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन, पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

विदेशी निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन, भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा - पीएम मोदी

भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि विश्व में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
विदेशी निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन, भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा - पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ,कहा- अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ,कहा- अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए

वाराणसी पुलिसकर्मी का किशोर से पिस्तौल तानने का वायरल वीडियो,किशोर बोला- जबरदस्ती माफी मंगवाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कारनामे वायरल वीडियो के माध्यम से हमारे सामने आते रहते हैं कभी कोई पुलिस का कर्मचारी...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी पुलिसकर्मी का किशोर से पिस्तौल तानने का वायरल वीडियो,किशोर बोला- जबरदस्ती माफी मंगवाई

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर रही हैं कार्य- डॉ. हिमानी अग्रवाल

मेरठ। गढ़ रोड स्थित पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर रही हैं कार्य- डॉ. हिमानी अग्रवाल

मेरठ के स्कूलों में मॉकड्रिल में आपदा बचाव की प्रभावी जानकारी, भूकंप और आग के खतरों पर जागरूकता बढ़ी

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में मेरठ समेत प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के स्कूलों में मॉकड्रिल में आपदा बचाव की प्रभावी जानकारी, भूकंप और आग के खतरों पर जागरूकता बढ़ी