मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन, पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

On

मुंबई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि घनसोली और शिलफाटा के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।

 

और पढ़ें DUSU चुनाव के नतीजे घोषित: NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर मारी बाज़ी, ABVP ने तीन सीटों पर जमाया कब्ज़ा

और पढ़ें विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके, इतना किसी ने नहीं किया - ट्रंप

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सुरंग बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) स्टेशन और शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का हिस्सा है, जिसमें 7 किमी हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे से होकर गुजरता है। समुद्र के नीचे बनाई जा रही इस सुरंग के महत्वपूर्ण सेक्शन में शनिवार को ब्रेकथ्रू (सुरंग का मिलन) हुआ है। यह 4.881 किमी लंबी सुरंग का एक खंड है। उन्होंने बताया कि जापान की एक टीम ने शुक्रवार को पूरे प्रोजेक्ट का दौरा किया और समीक्षा की।

और पढ़ें 1965 की जंग के वीरों को सम्मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वादा – सैनिकों को कभी संसाधन की कमी नहीं होगी

 

सभी ने कंस्ट्रक्शन और काम की क्वालिटी के बारे में सराहना की। अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 320 किलोमीटर के पुल या पुल का हिस्सा पूरा हो चुका है। सारे स्टेशन पर बहुत अच्छा काम चल रहा है। नदियों पर बन रहे पुल भी तेजी से पूरे हो रहे हैं। साबरमती टर्मिनल लगभग पूरा हो गया है। रेल मंत्री ने कहा, "मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा के समय को 2 घंटे 7 मिनट तक कम कर देगी। रास्ते में ठाणे, वापी, सूरत, बड़ौदा और आणद जैसे प्रमुख शहर हैं। इन सभी शहरों की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। इससे पूरे क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।"

 

बुलेट ट्रेन की टाइमिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी। शुरुआत में व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी। बाद में जब पूरा नेटवर्क स्थिर हो जाएगा तो व्यस्त समय में हर 10 मिनट में सेवा उपलब्ध होगी।" अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, "अगर आप मुंबई से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो पहले से टिकट बुक करने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। बस स्टेशन पहुंचें, 10 मिनट में ट्रेन पकड़ें और दो घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंचें।

 

इससे पूरी सेवा के लिए एक नया दृष्टिकोण तैयार होगा।" उन्होंने कहा कि पहला चरण 2027 में चालू हो जाएगा। यह सूरत से बिलिमोरा के बीच चालू होगा। 2028 में ठाणे तक बुलेट ट्रेन का सफर शुरू होगा और उसके बाद 2029 तक यह प्रोजेक्ट बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) पहुंच जाएगा। किराए को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी होगी। पूरा फेयर स्ट्रक्चर मिडिल क्लास का फेयर स्ट्रक्चर रहेगा।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पूर्व IAS पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस से जुड़े बड़े खुलासे

Maharashtra News: पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
पूर्व IAS पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस से जुड़े बड़े खुलासे

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

Bihar News: बिहार एनडीए में विधानसभा चुनावों से पहले सीट शेयरिंग को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। जदयू इस...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य के विवादित बयान का उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

शामली।   उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के गांव किशोरपुर में महिलाओं और बच्चों को सरकार द्वारा वितरित किए जाने ग्रामीण...
शामली 
शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

सहारनपुर। गांव पनियाली कासिमपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने के गहने व 82 हजार रुपये...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि अमेरिकी कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों के लिए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के दोषी अहसान को दो वर्ष की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये   विवेचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा