एच-1बी वीज़ा धारकों के लिए राहत: अमेरिका ने भारी फीस नियम में दी छूट

On

वाशिंगटन। अमेरिका में एच-1बी वीज़ा धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने हाल ही में 1 लाख डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) की आवेदन फीस को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कई तरह की छूट और अपवाद दिए गए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार, जो विदेशी कर्मचारी किसी दूसरी वीज़ा श्रेणी जैसे एफ-1 (छात्र वीज़ा) से एच-1बी वीज़ा में बदल रहे हैं, उन्हें यह भारी फीस नहीं देनी होगी।

 

और पढ़ें ऑस्ट्रेलिया में हीटवेव और तूफानी हवाएं, सिडनी में टूटा 20 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड

और पढ़ें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो का कहर जारी, 12 महीने के बच्चे में वायरस मिला

इसी तरह जो लोग पहले से अमेरिका में रह रहे हैं और अपने एच-1बी वीज़ा में कोई संशोधन, स्थिति परिवर्तन या अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनसे भी यह शुल्क नहीं लिया जाएगा। वर्तमान में जिनके पास मान्य एच-1बी वीज़ा है, उन्हें अमेरिका में आने-जाने में कोई रोक नहीं होगी। यह घोषणा केवल उन नए वीज़ा आवेदकों पर लागू होती है जो अमेरिका से बाहर हैं और जिनके पास वैध एच-1बी वीज़ा नहीं है। इसमें नए आवेदनों के लिए एक ऑनलाइन भुगतान लिंक भी दिया गया है। यह स्पष्टीकरण देश के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ट्रम्प प्रशासन पर नए नियमों को लेकर मुकदमा दायर करने और उन्हें "गैरकानूनी" करार देने के दो दिन बाद आया है।

और पढ़ें साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

 

उनका कहना है कि यह नई फीस अमेरिकी कंपनियों को बड़ा नुकसान पहुंचाएगी, क्योंकि इससे उनकी श्रम लागत बढ़ जाएगी या उन्हें कुशल विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कम करनी पड़ेगी। याचिका में यह भी कहा गया है कि ट्रंप का 19 सितंबर का आदेश “कानूनी रूप से गलत” है और इससे अमेरिका के आर्थिक प्रतिद्वंद्वियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले 3 अक्टूबर को शिक्षकों, यूनियनों और अन्य संगठनों के समूह ने भी इसी नियम के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। वहीं, ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर करते समय कहा था कि इसका उद्देश्य “अमेरिकी नागरिकों को नौकरी में प्राथमिकता देना” है।

 

हालांकि इससे भ्रम पैदा हो गया था कि क्या यह नियम पहले से वीज़ा धारकों पर भी लागू होगा, जिन्हें अमेरिका लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्हाइट हाउस ने 20 सितंबर को आईएएनएस को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह एक "एकमुश्त शुल्क" है जो केवल नए वीज़ा पर लागू होता है, न कि नवीनीकरण या मौजूदा वीज़ा धारकों पर। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में कुल स्वीकृत एच-1बी वीज़ाओं में से 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय मूल के कर्मचारियों को मिले थे, क्योंकि भारत से आने वाले कुशल पेशेवरों की संख्या सबसे अधिक है और लंबित आवेदनों की संख्या भी बहुत बड़ी है। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

दीपावली की रात देहरादून में आतिशबाजी से मचा हड़कंप: 12 जगहों पर लगी आग, दो कारें जलकर खाक!

Uttarakhand News: देहरादून में दीपावली की रात आतिशबाजी की चमक के साथ आगजनी की खबरों ने प्रशासन की नींद उड़ा...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
दीपावली की रात देहरादून में आतिशबाजी से मचा हड़कंप: 12 जगहों पर लगी आग, दो कारें जलकर खाक!

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक हादसा, हेलमेट न पहनने से युवक की मौत

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक हादसा, हेलमेट न पहनने से युवक की मौत

नोएडा में अवैध शराब, गांजा तस्करी और महिला से अभद्रता के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न आरोपों में 4 लोगों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में अवैध शराब, गांजा तस्करी और महिला से अभद्रता के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

हल्दी की सुरंजना किस्म की खेती से होगा ताबड़तोड़ मुनाफा, किसानों के लिए सोने पर सुहागा जैसी फसल

अगर आप खेती में ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जो सालभर मांग में रहे और कम मेहनत में अधिक मुनाफा...
कृषि 
हल्दी की सुरंजना किस्म की खेती से होगा ताबड़तोड़ मुनाफा, किसानों के लिए सोने पर सुहागा जैसी फसल

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर भड़का जनाक्रोश: पार्षद पर भी लगे आरोप, पुलिस जांच में जुटी!

Uttarakhand News: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बुधवार को एक महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर भड़का जनाक्रोश: पार्षद पर भी लगे आरोप, पुलिस जांच में जुटी!

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक हादसा, हेलमेट न पहनने से युवक की मौत

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक हादसा, हेलमेट न पहनने से युवक की मौत

मेरठ में सोमेंद्र तोमर के नाम पर व्यापारी से नाक रगड़वाने वाले भाजपा नेता को पद से हटाया गया, पुलिस पर भी गिरी गाज

मेरठ। राज्यमंत्री के नाम का धौंस दिखाकर व्यापारी से जमीन पर नाक रगड़वाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विकुल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में सोमेंद्र तोमर के नाम पर व्यापारी से नाक रगड़वाने वाले भाजपा नेता को पद से हटाया गया, पुलिस पर भी गिरी गाज

दिवाली पर SUV से RLD विधायक की आतिशबाजी, सत्ता का नशा है या फिर घमंड

      लखनऊ। दीपावली के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के एमएलसी योगेश नौहवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिवाली पर SUV से RLD विधायक की आतिशबाजी, सत्ता का नशा है या फिर घमंड

देवबंद में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक घायल

देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सैनी सराय में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे नगर के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक घायल