ट्रंप और शी जिनपिंग की अगले हफ्ते मलेशिया में मुलाकात, टैरिफ विवाद के बीच होगी अहम वार्ता

On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले हफ्ते मलेशिया में मुलाकात होने जा रही है। टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप और जिनपिंग की ये मुलाकात कई मायनों में खास है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में चीन पर 155 फीसदी टैरिफ 1 नवंबर से लागू करने की घोषणा की। इन घोषणाओं के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर टिकी रहेगी। दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग के साथ ट्रंप की वार्ता की पुष्टि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच 30 अक्टूबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता होगी। लेविट ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एशिया दौरे को लेकर जानकारी दी।

और पढ़ें आईएसपीआर चीफ का बयान: अफगानिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ पाकिस्तान ने कड़े कदम उठाए

और पढ़ें नेपाल: कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की पर सत्ता कब्जे और भ्रष्टाचार के आरोप, युवाओं ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

उन्होंने बताया कि ट्रंप के एशिया दौरे में आसियान और एपीईसी शिखर सम्मेलनों के लिए मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं, जहां व्यापार वार्ता, शांति वार्ता और अमेरिका-चीन तनाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाशिंगटन और बीजिंग में व्यापार युद्ध बढ़ने के बीच इस बैठक को रद्द करने की धमकी दी थी। हालांकि, उन्होंने बुधवार को कहा कि अब उन्हें "हर मुद्दे पर समझौते" की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार को वाशिंगटन से रवाना होंगे और रविवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया पहुंचेंगे। खास बात यह है कि ट्रंप इससे पहले के अपने कार्यकाल में कई बार इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

और पढ़ें हमास को अमेरिकी चेतावनी: नहीं माने तो किया जाएगा सफाया – जेडी वेंस

वह मलेशिया के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं—लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर की देखरेख करेंगे। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति वार्ता के और भी सकारात्मक परिणाम देखने के लिए उत्सुक हैं।" ट्रंप का अगला पड़ाव मंगलवार को टोक्यो होगा और बुधवार को वह रूढ़िवादी साने ताकाइची से मुलाकात करेंगे। बता दें, साने ताकाइची ने इसी हफ्ते जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के 'टैरिफ बम' से जापान अब तक बचा हुआ है। लेविट ने बताया कि एपीईसी समिट में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बुधवार को दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान पहुंचेंगे। इसके बाद ट्रंप दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलेंगे, व्यापारिक नेताओं के साथ एपीईसी लंच को संबोधित करेंगे और अमेरिकी टेक सीईओ से डिनर पर मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह बैठक ग्योंगजू शहर में एपीईसी शिखर सम्मेलन से इतर होगी। इसके अगले दिन ट्रंप, पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शी जिनपिंग से मिलेंगे। वैश्विक बाजार इस बात पर कड़ी नजर रखेंगे कि क्या दोनों नेता दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध को रोक पाते हैं।

ट्रंप ने शुरुआत में बैठक रद्द करने और नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह आगे बढ़ेंगे। इस दौरान उत्तर कोरिया भी एजेंडे में होगा। दरअसल, ट्रंप के दौरे से कुछ दिन पहले, बुधवार को, उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण कोरिया ने दोनों कोरिया को अलग करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) के कुछ हिस्सों में दौरे रोक दिए हैं। इससे ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच एक नई मुलाकात की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक इनकी मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों से उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्व छठ पूजा के आगमन पर देशवासियों से...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों से उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील

भारतीय महिला हॉकी टीम के 39 सदस्यीय सीनियर कोर ग्रुप की बेंगलुरु में कोचिंग शिविर के लिए घोषणा

बेंगलुरु। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 39 सदस्यीय कोर संभावित ग्रुप की घोषणा...
खेल 
भारतीय महिला हॉकी टीम के 39 सदस्यीय सीनियर कोर ग्रुप की बेंगलुरु में कोचिंग शिविर के लिए घोषणा

ग्रेटर नोएडा में दलित युवक की मारपीट के बाद मौत, 9 दिनों तक चला इलाज, एमएलए ने परिवार की योगी से कराई बात

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में घायल दलित युवक अनिकेत की इलाज...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में दलित युवक की मारपीट के बाद मौत, 9 दिनों तक चला इलाज, एमएलए ने परिवार की योगी से कराई बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को दिया दिशा-निर्देश, कहा – उत्तराखंड के भविष्य का निर्माण आपकी ऊर्जा से

देहरादून। युवा संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े व कैरियर बनाने के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को दिया दिशा-निर्देश, कहा – उत्तराखंड के भविष्य का निर्माण आपकी ऊर्जा से

मेरठ में डेयरी संचालक फैजान का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

मेरठ। दो दिन से लापता लापता डेयरी संचालक का शव पेड़ पर लटका मिला है। इससे गांव में हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक फैजान का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश

मेरठ में हवन-शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ; राष्ट्रीय शिक्षा नीति में महर्षि व्यास की शिक्षाओं को जोड़ने की बात

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में 34वें व्यास समारोह का शुभारंभ हवन और शोभायात्रा के साथ शुरू...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हवन-शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ; राष्ट्रीय शिक्षा नीति में महर्षि व्यास की शिक्षाओं को जोड़ने की बात

मेरठ में भाजपा नेता विकुल चपराणा ने फेसबुक लाइव आकर व्यापारी से मांगी माफी, विवाद पर तोड़ी चुप्पी

मेरठ। मेरठ के तेजगढ़ी में व्यापारी सत्यम से सड़क पर नाक रगड़वाने वाला भाजपा नेता विकुल चपराणा फेसबुक पर लाइव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाजपा नेता विकुल चपराणा ने फेसबुक लाइव आकर व्यापारी से मांगी माफी, विवाद पर तोड़ी चुप्पी

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक की वृद्धि किए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार