जेलेंस्की ने रूसी परमाणु उद्योग की 200 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
माॅस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम और उसकी सहयोगी कंपनियों सहित देश की 200 कंपनियाें और उद्यमों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ज़ेलेंस्की ने रविवार रात टेलीग्राम पर लिखा, “रूस के परमाणु उद्योग के खिलाफ प्रतिबंधों पर राष्ट्रीय सुरक्षा और […]
माॅस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम और उसकी सहयोगी कंपनियों सहित देश की 200 कंपनियाें और उद्यमों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
ज़ेलेंस्की ने रविवार रात टेलीग्राम पर लिखा, “रूस के परमाणु उद्योग के खिलाफ प्रतिबंधों पर राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के फैसले को लागू कर दिया गया है। इस उद्योग के बारे में यह उनका आखिरी फैसला नहीं है।”
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: चुनाव जीतने के बाद बीएनपी ने की सरकार गठन की तैयारियां तेज, किसे कौन सा मिलेगा मंत्रालय?राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा प्रकाशित ज़ेलेंस्की के आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध सूची में रूसी राज्य परमाणु ऊर्जा निगम रोसाटॉम और इसकी सहायक कंपनियाें सहित 200 कंपनियां और उद्यम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध 50 साल की अवधि के लिए लागू किए जा रहे हैं और इसमें व्यापार संचालन पर प्रतिबंध या पूर्ण समाप्ति, यूक्रेन के क्षेत्र के माध्यम से संसाधनों, उड़ानों और परिवहन के पारगमन का आंशिक या पूर्ण समापन; आर्थिक और वित्तीय दायित्वों का निलंबन, लाइसेंस और अन्य परमिट निलंबित करना, माल, कार्यों और सेवाओं की सार्वजनिक और रक्षा खरीद पर रोक, कुछ क्षेत्रों में व्यापार समझौतों, संयुक्त परियोजनाओं और औद्योगिक कार्यक्रमों की समाप्ति करने जैसे अन्य प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को आमंत्रण, 13 देशों के दिग्गज नेता होंगे शामिलयूरोपीय संघ की संसद ने फरवरी की शुरुआत में रूस के तेल उत्पादक लुकॉयल और रोसाटॉम द्वारा रूसी हीरे के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात, खरीद और हस्तांतरण को सीमति करने के साथ ही रूसी मीडिया पर प्रतिबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां