सेक्स लाइफ को प्रभावित करते खाद्य पदार्थ

-नीतू गुप्ता
इस कहावत से तो सभी परिचित हैं, जैसा अन्न वैसा मन पर शोधकर्ताओं ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि ‘जैसा फूड
वैसा मूड’। अगर आप पौष्टिक खाते हैं तो मूड अच्छा रहता है, अगर जंक फूड ज्यादा खाते हैं तो गुस्सा जल्दी आता है।
इसी प्रकार खाने का प्रभाव सुखी वैवाहिक जीवन की सबसे आनंददायक प्रक्रिया सेक्स पर भी पड़ता है। अधिक खाने से
और जंक फूड अधिकतर खाने से सेहत के साथ कामेच्छा भी प्रभावित होती है, ऐसा सेक्स विशेषज्ञों का मानना है। आइए
जानें सेक्स विशेषज्ञ क्या बताते हैं कि इन सबके सेवन से सेक्स इच्छा प्रभावित होती है।
- अधिक चाय-कॉफी का सेवन करने से शरीर में कैफीन की मात्रा अधिक जाती है जिससे तनाव वाले हार्मोंस ज्यादा
उत्तेजित होते हैं। इससे हार्मोंस असंतुलन बढ़ता है जिसका प्रभाव अंतरंग संबंधों पर पड़ता है। ऐसे में पति पत्नी दोनों को
चाय,काफी का सेवन कम करना चाहिए।
- ट्रांस फैट्स फूडस का अधिक सेवन करने से टेस्टोस्टेरॉन हार्मोंस प्रभावित होते हैं जिनसे सेक्स लाइफ प्रभावित होती है।
इसलिए अधिक फैट्स वाले खाद्य पदार्थों का अल्कोहल, वाइन, बर्गर, पास्ता, सोया आदि का सेवन पति-पत्नी को अधिक
नहीं करना चाहिए।
- सोयाबीन में फाइटो एस्ट्रोजन्स पाया जाता है जो पुरूषों की सेक्स क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए सोया का
सेवन कम करें।
- बींस में फाइबर्सं की मात्रा तो अधिक होती है साथ ही इसमें एंटी आक्सीडेंटस होते हैं जो फैट्स बनने से रोकते हैं पर
इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसका अधिक सेवन सेक्स क्षमता को प्रभावित करता है।?
- पुदीना सेहत के लिए अच्छा है पर इसके अधिक सेवन से टेस्टोस्टेरॉन का निर्माण कम होता है और सेक्स मूड की गति
को धीमा करता है। इसलिए इसका सेवन भी सीमित रखें।
- मीट में प्रोटीन और जिंक की मात्रा कम होती है और कोलेस्ट्राल और फैट्स कर मात्रा अधिक होती है जो शरीर को सुस्त
बना देती है और रक्तप्रवाह भी शरीर में धीमा होता है जो कामेच्छा को शिथिल बनाने में मदद करता है।
- पैक्ड खाद्य पदार्थों में मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मात्रा अधिक होेने से भोजन स्वादिष्ट तो लगता है पर यह सब तनाव
को बढ़ाते हैं जिनसे दिमाग और दिल दोनों प्रभावित होते हैं। तनावग्रस्त रहने से मस्तिष्क सुस्त होने लगता है और मूड
भी अधिक दुखी रहता है।
- चाकलेट्स में कोको की मात्रा अधिक होती है और ऐसे अन्य तत्व भी होते हैं जो सेक्स इच्छा को नुकसान पहुंचाते हैं।
इसका प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है और शरीर थका थका महसूस करता है और आप लो फील करते हैं।
- आर्टिफिशियल स्वीटनर हमारे तनाव और अवसाद को बढ़ाता है इसलिए सोडा या सोडे से बने अन्य पेय हमें नुकसान
पहुंचाते हैं। अधिक तनावग्रस्त रहने से आपकी सेक्स इच्छा प्रभावित होती है।
- मुलहठी का अधिकतर प्रयोग कैंडीस बनाने में होता है। इसमें अधिक मीठा होने से हमारे शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरॉन का
स्तर कम होता है। मुलहठी में फाइएस्ट्रोजन्स भी होते हैं जो हार्मोंस को प्रभावित करते हैं, इसलिए कैंडीस आदि का सेवन
कम से कम करें।
- फ्लैक्स सीड्स, पापकार्न, कार्नफ्लैक्स, चीज,बेरीज का सेवन भी सीमित करें। इनका प्रभाव भी सेक्स परफार्मेन्स पर पड़ता
है।
शोधकर्ताओं के अनुसार घर में बना पौष्टिक आहार ही सेहत और सेक्स दोनों के लिए ठीक है। अगर दोनों पति-पत्नी अपने
सही आहार के सेवन पर ध्यान देते हैं तो मूड भी खुश रहेगा और संतुष्टि भी ज्यादा मिलेगी। (स्वास्थ्य दर्पण)
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !