दिल को रखे मजबूत और कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित- जानिए आयुर्वेद में अर्जुन की छाल के चमत्कारी फायदे

On

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान और तनाव का असर सबसे पहले हमारे दिल पर पड़ता है। जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने और शारीरिक मेहनत की कमी के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे दिल तक खून का बहाव रुकने लगता है। इसका नतीजा कई बार दिल के दौरे या स्ट्रोक के रूप में सामने आता है। इसको लेकर आयुर्वेद मानता है कि अगर शरीर का संतुलन बना रहे और पाचन तंत्र मजबूत हो, तो कोलेस्ट्रॉल अपने आप नियंत्रित रह सकता है।

 

और पढ़ें सर्दियों में सेहत और स्वाद का मेल - जानिए क्यों शकरकंद है शरीर के लिए फायदेमंद

और पढ़ें ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठने के अद्भुत फायदे और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य रहस्य

आयुर्वेद में दिल की देखभाल के लिए कई जड़ी-बूटियों का उल्लेख किया गया है, जिनमें सबसे प्रमुख है अर्जुन की छाल। अर्जुन का पेड़ भारत के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है और इसकी छाल को दिल की औषधि माना जाता है। यह धमनियों को साफ रखने, रक्त संचार को बेहतर करने और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। वैज्ञानिक अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि अर्जुन की छाल में मौजूद नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और टैनिन्स शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को घटाने में मदद करते हैं, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि कई आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे दिल की मजबूती के लिए जरूरी मानते हैं। अर्जुन की छाल को आमतौर पर पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। रात में इसे दूध या पानी में उबालकर पीने से इसका असर धीरे-धीरे शरीर में दिखने लगता है।

और पढ़ें नई खोज: आंखों की रेटिनल स्कैन से हृदय रोग और उम्र बढ़ने का पता

 

आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे 'हृदय बल्य' यानी दिल को बल देने वाली औषधि कहा गया है। इसका स्वाद थोड़ा कसैला होता है, लेकिन इसके फायदे अधिक हैं। नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, ब्लॉकेज होने की संभावना घटती है और शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है। विज्ञान के मुताबिक, अर्जुन की छाल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो धमनियों में जमी चर्बी को धीरे-धीरे पिघलाने में सहायक होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करती है और लिपिड प्रोफाइल को संतुलित रखने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स और सैपोनिन शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे धमनियों की दीवारें मजबूत बनी रहती हैं। यह दिल को सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी शांत रखती है। वहीं रोजाना हल्का व्यायाम, ध्यान, योग और संतुलित भोजन दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

  मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे टॉक...
मनोरंजन 
करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय समाचार माध्यमों, खासकर टीवी चैनल एनडीटीवी और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर देश के खिलाफ गलत, झूठी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

नौसेना कमांडरों ने ऑपरेशनों की तैयारी, समुद्री सुरक्षा और क्षमता बढाने पर दिया जोर

नयी दिल्ली। नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने तथा नौसेना को हर तरह से सक्षम बनाने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नौसेना कमांडरों ने ऑपरेशनों की तैयारी, समुद्री सुरक्षा और क्षमता बढाने पर दिया जोर

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पालड़ी के पास शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम

Rampur News: दढ़ियाल क्षेत्र में शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम