नाखून सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत का भी आईना: जानें कैसे रखें मजबूत और स्वस्थ

On

नाखून को सिर्फ खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि ये हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, लेकिन सुंदर नाखून सिर्फ सुंदरता नहीं बल्कि हमारी हेल्थ का भी संकेत देते हैं। नाखूनों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं। इसलिए आयुर्वेद में नाखून को शरीर का आईना भी कहा जाता है। नाखून केराटिन और क्यूटिकल से बनता है, जो बाल और त्वचा के ऊतकों को बनाने में सहायक है।

 

और पढ़ें गर्भावस्था में ये योगासन बनाएं नौ महीने आरामदायक, संभलकर करें अभ्यास

और पढ़ें स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है माइंडफुल ईटिंग, जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

यह प्रोटीन नाखून के ऊपरी हिस्से की रक्षा करता है और चोट लगने पर घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके साथ ही क्यूटिकल नाखून को त्वचा से जोड़े रखने का काम करता है और बैक्टीरिया और फंगस को त्वचा के अंदर जाने से रोकता है। इसे नाखून और स्किन का बॉडीगार्ड कहा जाता है। नाखून हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। नाखून की वजह से ही हमारी उंगलियों की ऊपरी सतह सुरक्षित रहती है। ये चोट और संक्रमण से उंगलियों को बचाती है। इसके अलावा नाखूनों की मदद से उंगलियों की पकड़ मजबूत होती है, जिससे वे सख्त और भारी चीज का भार उठा सकती हैं।

और पढ़ें लहसुन: स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ एक बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधि, जो रखे हृदय और शरीर को स्वस्थ

 

ऐसे में नाखून की देखभाल बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमें कई तरह के संकेत देते हैं। अगर नाखून पीले हैं तो फंगल इंफेक्शन या लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है, और अगर ये सफेद हैं तो खून की कमी, विटामिन बी 12 की कमी और फोलिक एसिड की कमी को दिखाते हैं। नाखून पर अचानक बनने वाली रेखाएं थायराइड का संकेत देती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नाखूनों की देखभाल करना भी बहुत आसान है। घर पर कुछ घरेलू नुस्खों से नाखूनों और हाथ दोनों की देखभाल की जा सकती है। नींबू और जैतून के तेल से नाखूनों की देखभाल की जा सकती है। थोड़े से नींबू में जैतून का तेल मिलाकर नाखूनों की मालिश करें और कुछ देर डुबोकर रखें, इससे पीलापन दूर होता है। इसके अलावा नारियल या बादाम के तेल का लेप करने से भी नाखून मजबूत बनते हैं। आहार में बदलाव लाकर भी नाखूनों की देखभाल की जा सकती है। नाखून को हड्डियों से जोड़कर देखा गया है। आयुर्वेद में माना गया है कि जब हड्डियां कमजोर होती हैं, तो नाखून टूटने लगते हैं। ऐसे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम लें और शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दें। शरीर में कैल्शियम का अवशोषण तभी होता है जब विटामिन डी सही मात्रा में हो।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

मानव जीवन में ईर्ष्या, काम, द्वेष, क्रोध, मोह और चिंता जैसे विकार समय-समय पर जन्म लेते रहते हैं। जब कोई...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
विकारों से मुक्ति का मार्ग — सत्संग ही है श्रेष्ठ औषधि

दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष - अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 अक्टूबर 2025, रविवार

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

  मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे टॉक...
मनोरंजन 
करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय समाचार माध्यमों, खासकर टीवी चैनल एनडीटीवी और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर देश के खिलाफ गलत, झूठी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पालड़ी के पास शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम

Rampur News: दढ़ियाल क्षेत्र में शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम