नई खोज: आंखों की रेटिनल स्कैन से हृदय रोग और उम्र बढ़ने का पता

On

कनाडा के शोधकर्ताओं ने एक नई खोज की है, जो भविष्य में दिल की बीमारियों और उम्र बढ़ने के खतरे का पता लगाने का तरीका बदल सकती है। इस शोध में कहा गया है कि आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं की स्कैनिंग से यह जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति में हृदय रोग होने का खतरा कितना है और उसका शरीर जैविक रूप से कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है। साइंस एडवांसेज नामक जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, आंखों की रेटिना शरीर की छोटी रक्त वाहिकाओं की एक झलक देती है।

 

और पढ़ें सर्दियों में सेहत और स्वाद का मेल - जानिए क्यों शकरकंद है शरीर के लिए फायदेमंद

और पढ़ें ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठने के अद्भुत फायदे और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य रहस्य

यानी आंखों के भीतर की रक्त नलिकाओं की स्थिति पूरे शरीर की नसों के स्वास्थ्य को दर्शा सकती है। यह जांच बिना किसी दर्द या जटिल प्रक्रिया के की जा सकती है, जिससे यह भविष्य में स्वास्थ्य जांच का एक सामान्य और सुविधाजनक तरीका बन सकता है। कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर मैरी पिगेयर ने कहा, ''टीम ने रेटिनल स्कैन, जेनेटिक डेटा और खून के नमूनों को मिलाकर यह समझने की कोशिश की कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया शरीर की रक्त वाहिकाओं को कैसे प्रभावित करती है।'' उन्होंने कहा, ''आंख शरीर की रक्त प्रणाली की एक खिड़की की तरह है।

और पढ़ें स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है माइंडफुल ईटिंग, जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

 

आंखों की छोटी नसों में जो बदलाव होते हैं, वे अक्सर पूरे शरीर की छोटी रक्त वाहिकाओं में हो रहे परिवर्तनों का प्रतिबिंब होते हैं।'' इस शोध में 74,000 से अधिक लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया गया। प्रतिभागियों के रेटिनल स्कैन, जीन संबंधी जानकारी और खून के नमूनों का विश्लेषण किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि किन लोगों में रक्त वाहिकाओं की संरचना में अंतर है और उसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

 

परिणामों से यह पता चला कि जिन लोगों की आंखों की रक्त वाहिकाएं कम शाखाओं वाली और अधिक सीधी थीं, उनमें हृदय रोगों का खतरा अधिक था। इसके साथ ही, उनके शरीर में जैविक उम्र बढ़ने के संकेत भी मिले, जैसे कि ज्यादा इंफ्लेमेशन और कम जीवनकाल दिखाई दिए। वर्तमान में दिल, स्ट्रोक और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का जोखिम जानने के लिए कई प्रकार के टेस्ट और जांच करनी पड़ती है। इनमें समय और धन दोनों लगते हैं। लेकिन इस शोध से उम्मीद है कि आने वाले समय में केवल एक साधारण आंख की स्कैनिंग से ही व्यक्ति की उम्र और हृदय संबंधी जोखिम का पता लगाया जा सकेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक को व्यापक रूप से अपनाने से पहले और अधिक शोध और परीक्षण की आवश्यकता है। 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ: सेंटर मार्केट में ध्वस्तीकरण पर बवाल! व्यापारियों ने किया विरोध

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर हंगामा मच गया। सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सेंटर मार्केट में ध्वस्तीकरण पर बवाल! व्यापारियों ने किया विरोध

‘मैं हूं ना’ के उस सीन को करने से सतीश शाह ने किया था इंकार! शाहरुख की एक बात ने बदल दिया उनका फैसला

Satish Shah: साल 2004 में रिलीज़ हुई फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ अपने शानदार अभिनय, संगीत और यादगार...
मनोरंजन 
‘मैं हूं ना’ के उस सीन को करने से सतीश शाह ने किया था इंकार! शाहरुख की एक बात ने बदल दिया उनका फैसला

सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में दो गौकशों को घायल हालत में गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो गौकशों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें इलाज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में दो गौकशों को घायल हालत में गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सहारनपुर: नगरायुक्त ने बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज दोपहर निगम अधिकारियों के साथ बाबा लालदास घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा तैयारियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगरायुक्त ने बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

कुआलालंपुर में अमेरिका-चीन की बड़ी वार्ता शुरू! ट्रंप-शी की ऐतिहासिक मुलाकात का रास्ता बनाने की तैयारी

Trade Talk: कुआलालंपुर में अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों के बीच व्यापार वार्ता औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।...
बिज़नेस 
कुआलालंपुर में अमेरिका-चीन की बड़ी वार्ता शुरू! ट्रंप-शी की ऐतिहासिक मुलाकात का रास्ता बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: सेंटर मार्केट में ध्वस्तीकरण पर बवाल! व्यापारियों ने किया विरोध

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर हंगामा मच गया। सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सेंटर मार्केट में ध्वस्तीकरण पर बवाल! व्यापारियों ने किया विरोध

सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में दो गौकशों को घायल हालत में गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो गौकशों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें इलाज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में दो गौकशों को घायल हालत में गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सहारनपुर: नगरायुक्त ने बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज दोपहर निगम अधिकारियों के साथ बाबा लालदास घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा तैयारियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगरायुक्त ने बाबा लालदास घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण

राम मंदिर में फिर लिखी जाएगी इतिहास की नई इबारत!”PM मोदी करेंगे ध्वज स्थापना

   अयोध्या। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास के सबसे बड़े अध्याय की गवाह बनने जा रही है। 25 नवंबर को...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर में फिर लिखी जाएगी इतिहास की नई इबारत!”PM मोदी करेंगे ध्वज स्थापना