पुरानी बोतल बन सकती है आपके लिए खतरा, इसमें रखा पानी पेट में घोलता है जहर

On

 नई दिल्ली। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए हर कोई घर से अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलता है, लेकिन इन सबमें अक्सर हम एक छोटी सी गलती कर बैठते हैं, और वो है कि हम पानी की बोतल को समय-समय पर बदलते नहीं हैं। उस एक बोतल का इस्तेमाल महीनों तक करते रहते हैं, बिना यह सोचे कि पुरानी बोतल और उसमें रखा पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही नजरिए से पानी केवल तभी सुरक्षित और शुद्ध रहता है जब वह सही चीज में हो। प्लास्टिक या किसी भी प्रकार की बोतल में समय के साथ बैक्टीरिया, वायरस और कवक पनपने लगते हैं। यह समस्या खासतौर पर तब होती है जब बोतल बार-बार इस्तेमाल की जाती है और उसे अच्छे से साफ नहीं किया जाता। आयुर्वेद में कहा गया है कि शुद्ध और ताजा भरा पानी ही शरीर के लिए जीवनदायिनी शक्ति है। जब पानी अशुद्ध या दूषित होता है, तो यह पाचन और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डाल सकता। अगर हम रोजमर्रा की बोतल की बात करें तो इसमें दो-तीन दिन से ज्यादा पानी रखना या उसी बोतल को लंबे समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है। पुरानी बोतल में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, और यह पेट दर्द, उल्टी या पेट फूलना जैसी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। विज्ञान की मानें तो पानी भले ही स्वच्छ और फिल्टर किया हुआ हो, लेकिन जिस बर्तन में वह रखा गया है, उसकी सफाई और समय पर न बदला जाना पानी की शुद्धता को प्रभावित करते हैं।

अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज ये भी पढ़ें  अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

आयुर्वेद के अनुसार, लगातार इस्तेमाल की गई बोतल में मौजूद सूक्ष्म जीव और अशुद्धि शरीर में वात और पित्त के असंतुलन को बढ़ा सकते हैं। यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है और छोटे-मोटे संक्रमणों का खतरा बढ़ा देता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि प्लास्टिक की बोतलों को हर 6 से 12 महीनों में बदल देना चाहिए। इसके अलावा, हर दिन या हर दो-तीन दिन में पानी को ताजा डालना और बोतल की अच्छी तरह से सफाई करना भी बेहद जरूरी है। अगर बोतल में बदबू आने लगे या धब्बे या निशान पड़ जाएं, तो उसे तुरंत बदल दें। सिर्फ पानी नहीं, बल्कि बोतल की शुद्धता भी स्वास्थ्य के लिए अहम है। आजकल बाजार में स्टेनलेस स्टील और कांच की बोतलों का चलन बढ़ रहा है। ये बोतलें बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम करती हैं। साथ ही, इन बोतलों में पानी लंबे समय तक ताजा और ठंडा रहता। 

एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान  ये भी पढ़ें  एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप: अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गये।आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965...
मनोरंजन 
 61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम