शीतली प्राणायाम : गर्मी में भी तन-मन रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, जानें सही तरीका

On
School Ad

 नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप, उमस और लू के थपेड़ों की वजह से सेहतमंद और शीतल बने रहना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में तन और मन को ठंडक देने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है शीतली प्राणायाम। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमोट किया गया यह योगिक श्वास अभ्यास गर्मियों में बेहद कारगर साबित होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देता है। शीतली प्राणायाम का नाम ही इसके गुण बता देता है, यह शरीर और मन को शीतल (ठंडा) रखता है।

यह एक खास श्वास तकनीक है, जिसमें जीभ को नलिका (ट्यूब) की तरह मोड़कर या गोल आकार देकर मुंह से हवा अंदर खींची जाती है। ठंडी हवा सीधे गले और शरीर में जाती है, जिससे तुरंत ठंडक का अहसास होता है। हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना 5 से 10 मिनट इसे करने की सलाह देते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, शीतली प्राणायाम कई तरह से फायदेमंद है। यह लू और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है। तनाव, चिंता और गुस्से को कम करता है, जिससे दिमाग शांत रहता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत उपयोगी है। पेट की गर्मी दूर होती है, जिससे एसिडिटी, कब्ज, गैस और कच्ची डकार जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी यह लाभकारी है।

प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान  ये भी पढ़ें  प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

यह हृदय को स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा, शीतली प्राणायाम त्वचा को चमकदार बनाता है। गर्मी से होने वाले रैशेज और जलन में भी राहत मिलती है। रात को सोने से पहले इसे करने से गहरी और अच्छी नींद आती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि शीतली प्राणायाम के लिए सुबह खाली पेट शांत जगह पर सुखासन या पद्मासन में बैठें। जीभ को बाहर निकालकर नलिका की तरह मोड़ें (या होंठों से गोल करके)। इसके बाद मुंह से धीरे-धीरे ठंडी हवा अंदर की खींचें। इसके बाद सांस को कुछ सेकंड रोकें और फिर नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसे 5 से 10 बार दोहराना चाहिए। सर्दी-जुकाम, दमा या गले की समस्या वाले लोगों को योग विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही करना चाहिए। 

गर्म और ठंडे पानी से उपचार के फायदे, हाइड्रोथेरेपी कई बीमारियों में दे सकती है राहत ये भी पढ़ें  गर्म और ठंडे पानी से उपचार के फायदे, हाइड्रोथेरेपी कई बीमारियों में दे सकती है राहत

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: गुर्जर समाज का ऐतिहासिक फैसला; मृत्यु भोज और शादियों में दहेज प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, 'जय किसान आंदोलन' का हुआ शंखनाद

मुजफ्फरनगर। गुर्जर समाज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने और किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गुर्जर समाज का ऐतिहासिक फैसला; मृत्यु भोज और शादियों में दहेज प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, 'जय किसान आंदोलन' का हुआ शंखनाद

मुजफ्फरनगर: होटल के कमरे में घुसकर युवक और उसकी महिला मित्र से बेरहमी से मारपीट; खुद को 'हिंदूवादी' बताने वाले 20 हुड़दंगियों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर/छपार। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक होटल के भीतर युवक और उसकी महिला मित्र के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होटल के कमरे में घुसकर युवक और उसकी महिला मित्र से बेरहमी से मारपीट; खुद को 'हिंदूवादी' बताने वाले 20 हुड़दंगियों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर: सिखेड़ा में गवाही से इनकार करने पर घर में घुसकर खूनी संघर्ष; जमानत पर आए आरोपी और उसके पिता ने परिवार को पीटा, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गवाही देने से इनकार करने की रंजिश में एक परिवार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिखेड़ा में गवाही से इनकार करने पर घर में घुसकर खूनी संघर्ष; जमानत पर आए आरोपी और उसके पिता ने परिवार को पीटा, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर में दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया अगवा; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला सांप्रदायिक तनाव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जनपद के मीरापुर कस्बे के मोहल्ला तहबरपुरा में एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा कॉलेज गई छात्रा को बहला-फुसलाकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया अगवा; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला सांप्रदायिक तनाव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर मोटरसाइकिल से खतरनाक करतब (स्टंट) दिखाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त

उत्तर प्रदेश

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

अखिलेश यादव का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं के लिए की गई एक बड़ी चुनावी घोषणा ने उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव  का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव