मुजफ्फरनगर: सिखेड़ा में गवाही से इनकार करने पर घर में घुसकर खूनी संघर्ष; जमानत पर आए आरोपी और उसके पिता ने परिवार को पीटा, केस दर्ज

School Ad

मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गवाही देने से इनकार करने की रंजिश में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल से जमानत पर बाहर आए एक शातिर आरोपी और उसके पिता ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शुरुआती ढिलाई के बाद, उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अब पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गवाही के लिए बनाया दबाव, मना करने पर पैदा हुई रंजिश

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन ये भी पढ़ें  लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

गांव दौलतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अभिषेक और उसके पिता राजीव से उनका पुराना विवाद चल रहा है। अभिषेक पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी राजीव ने उन पर एक पुराने मामले में पक्ष में गवाही देने के लिए भारी दबाव बनाया था, जिसे सुशील ने ठुकरा दिया। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष रंजिश रखने लगा।

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल ये भी पढ़ें  दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

रात के अंधेरे में घर में घुसे हमलावर; लाठी-डंडों से किया प्रहार

मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट ये भी पढ़ें  मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट

आरोप है कि 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे जब सुशील अपने घर के भीतर थे, तभी राजीव ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की। इसके कुछ ही देर बाद उसका बेटा अभिषेक हाथ में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया। हमलावर ने सुशील, उनकी पत्नी ललिता और बेटे राजवंश के साथ बेरहमी से मारपीट की। छीना-झपटी के दौरान आरोपी के कपड़े और चप्पल मौके पर ही छूट गए, जिन्हें पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा गया है। जाते समय आरोपी ने पूरे परिवार को 'गोली मारने' की धमकी दी।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; अब शुरू हुई जांच

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद 112 नंबर और थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इस बीच आरोपी बेखौफ होकर चौपहिया वाहनों में घूमकर परिवार को डराते रहे। मामला तूल पकड़ने और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सिखेड़ा पुलिस हरकत में आई और अब पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Views: 43

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली नगला में रविवार को बाइक की मामूली टक्कर ने बड़े सांप्रदायिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर। जनपद की पॉश कॉलोनी साकेत में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/मोरना। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों की सक्रियता आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। जनपद के बुढ़ाना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

मुजफ्फरनगर/देवबंद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने देवबंद पहुंचकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव