मुजफ्फरनगर में दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया अगवा; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला सांप्रदायिक तनाव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

दूसरे समुदाय की छात्रा को ले जाने पर हुआ था बवाल

School Ad

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जनपद के मीरापुर कस्बे के मोहल्ला तहबरपुरा में एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा कॉलेज गई छात्रा को बहला-फुसलाकर और प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका पैदा हो गई। हालांकि, मीरापुर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से कस्बे का माहौल बिगड़ने से बच गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

कॉलेज गई थी छात्रा, देर शाम तक नहीं लौटी वापस मीरापुर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, मोहल्ला तहबरपुरा निवासी एक छात्रा 20 मार्च को मेरठ स्थित अपने कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद छात्रा के पिता ने मीरापुर थाने में तहरीर देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी और दूसरे संप्रदाय के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का शक जताया।

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन ये भी पढ़ें  ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

प्रेमजाल में फंसाकर शोषण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक और छात्रा दोनों को बरामद कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण (Kidnapping), शादी का झांसा देकर शोषण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) जैसी गंभीर और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर ये भी पढ़ें  जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर

आरोपी को भेजा जेल, छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्रा का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कस्बे में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली नगला में रविवार को बाइक की मामूली टक्कर ने बड़े सांप्रदायिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर। जनपद की पॉश कॉलोनी साकेत में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/मोरना। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों की सक्रियता आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। जनपद के बुढ़ाना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

मुजफ्फरनगर/देवबंद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने देवबंद पहुंचकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव