मुजफ्फरनगर: होटल के कमरे में घुसकर युवक और उसकी महिला मित्र से बेरहमी से मारपीट; खुद को 'हिंदूवादी' बताने वाले 20 हुड़दंगियों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर/छपार। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक होटल के भीतर युवक और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट, अभद्रता और गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को कथित 'हिंदूवादी कार्यकर्ता' बताने वाले 15-20 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने होटल के कमरे में घुसकर न केवल प्रेमी युगल पर हमला किया, बल्कि मजहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
ईद पर मिलने आए थे दोस्त, कमरे में घुसकर किया हमला
ये भी पढ़ें प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायलनई मंडी क्षेत्र के ग्राम बागोवाली निवासी समीर पुत्र सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मार्च को ईद के अवसर पर अपनी मित्र शीबा प्रवीन से मिलने ग्राम सिसौना स्थित एक होटल में गया था। दोनों होटल के कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक माथे पर लंबा टीका लगाए 15-20 अज्ञात युवक वहां धमक पड़े। हमलावरों ने आते ही दोनों का नाम-पता पूछा और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व थप्पड़ों से हमला कर दिया।
बाथरूम में छिपकर युवती ने बचाई जान, वीडियो बनाकर किया वायरल
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने युवक के चेहरे और पेट पर कई वार किए, जबकि युवती के साथ भी अभद्रता की गई। जान बचाने के लिए युवती ने खुद को होटल के बाथरूम में बंद कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जबरन इस पूरी घटना की वीडियो बनाई और मजहब के नाम पर धमकियां दीं। शोर सुनकर होटल कर्मी बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन हमलावरों की दबंगई के आगे वे भी बेबस नजर आए। घटना के बाद से युवक-युवती गहरे सदमे में हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हमलावरों की पहचान में जुटी टीमें
घटना की सूचना मिलते ही छपार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां