मुजफ्फरनगर:युसुफपुर गांव के खेत में गन्ने पर जहरीली दवा छिड़कते समय किसान की मौत
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरु की मामले की छानबीन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम युसुफपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गन्ने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक वृद्ध किसान की जहरीली गैस की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युसुफपुर निवासी 65 वर्षीय सतपाल सिंह मंगलवार सुबह अपने खेत पर गन्ने की फसल में कीटनाशक (पेस्टिसाइड) डालने गए थे। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे और उनका नौकर नलकूप पर पहुँचा, तो उसने देखा कि सतपाल सिंह खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। नौकर ने तुरंत इसकी सूचना किसान के पुत्र अरुण सहरावत को दी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मोरना में नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा बना 'ज़हर', कचौरी खाने से कई लोग बीमारजहरीले कीटनाशक के संक्रमण ने ली जान
परिजन आनन-फानन में अचेत सतपाल सिंह को लेकर मुजफ्फरनगर स्थित इवान अस्पताल पहुँचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक जहरीले कीटनाशक के प्रभाव के कारण शरीर में संक्रमण फैल गया था।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः अलमासपुर में नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन संपन्न, 180 से अधिक महिलाओं की सहभागितापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 74 जोड़े
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां