मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना बार चुनाव में विश्वास त्यागी और सुरेशपाल वर्मा गुट के बीच सीधी भिड़ंत, 20 पदों के लिए 40 दावेदार

मैदान में उतरे दिग्गज,30 मार्च को होगा मतदान 

School Ad

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। मंगलवार को बार सभागार में नामांकन प्रक्रिया के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं के दो प्रमुख गुट विश्वास त्यागी और सुरेशपाल वर्मा गुट आमने-सामने हैं। एल्डर कमेटी की देखरेख में हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद अब सभी की नजरें 30 मार्च को होने वाले मतदान पर टिक गई हैं।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरबीर सिंह व बालकिशोर शर्मा ने बताया कि विभिन्न 20 पदों के लिए कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जांच के बाद अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी पदों के पर्चे सही पाए गए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बार परिसर में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुजफ्फरनगर: व्यापार मंडल की बैठक में एसएसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर जोर, साइबर ठगी से बचने के सिखाए गुर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: व्यापार मंडल की बैठक में एसएसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर जोर, साइबर ठगी से बचने के सिखाए गुर

इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला
अध्यक्ष पद: सुरेशपाल वर्मा और विश्वास त्यागी के बीच कांटे की टक्कर।
महासचिव पद: सुभाष राठी और सुशील कुमार ने ठोकी दावेदारी।
कोषाध्यक्ष पद: ज्ञानेंद्र और मोहिद मलिक के बीच सीधा मुकाबला।
उपाध्यक्ष पद: वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजीव कुमार, शिवकुमार व सत्यप्रकाश मलिक।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: विजय प्रताप व मनोज जैन।

मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को नई ताकत: मिशन शक्ति के तहत आधुनिक बाइकें हुई रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को नई ताकत: मिशन शक्ति के तहत आधुनिक बाइकें हुई रवाना

नामांकन वापसी के बाद तय होगी तस्वीर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने का समय तय किया गया है। यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं लेता है, तो सभी पदों पर सीधा और दिलचस्प मुकाबला होना तय है। सहसचिव के तीन पदों पर छह, वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर 11 और कनिष्ठ सदस्य के लिए 12 नामांकन दर्ज हुए हैं।

मुजफ्फरनगर: किथोड़ा में बच्चों का मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किथोड़ा में बच्चों का मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

30 मार्च को होगा फैसला
चुनाव की अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 मार्च को सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने और दलालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए टिकट कैंसिलेशन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने गए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर पुलिस का 'नवरात्रि गिफ्ट': 28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, SSP ने खुद सौंपे स्वामियों को फोन

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने 'मिशन शक्ति 5.0' के दूसरे चरण में एक बड़ी मानवीय और तकनीकी सफलता हासिल की है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का 'नवरात्रि गिफ्ट': 28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, SSP ने खुद सौंपे स्वामियों को फोन

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

देहरादून में खूनी संघर्ष: बीच सड़क पर 8 लोगों को कार से कुचलने का प्रयास; मुजफ्फरनगर निवासी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में मानवता और कानून को ताक पर रखने वाली एक सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में खूनी संघर्ष: बीच सड़क पर 8 लोगों को कार से कुचलने का प्रयास; मुजफ्फरनगर निवासी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन में 'निवेश मित्र 3.0' का भव्य शुभारंभ कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव