भाकियू तोमर ने टिकौला शुगर मिल पर दिया धरना, किसानों ने ही आकर जताया विरोध

On

रामराज। क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद एसडीएम जानसठ को एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसानों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग की गई। रामराज क्षेत्र के टिकौला शुगर मिल पर बुधवार को […]

रामराज। क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद एसडीएम जानसठ को एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसानों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग की गई।
रामराज क्षेत्र के टिकौला शुगर मिल पर बुधवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने में भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकौला शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर घटतोली का आरोप लगाया।
भाकियू तोमर के नेताओं ने मिल प्रशासन पर तानाशाही करने के आरोप लगाए। किसान नेता अरविंद चौधरी ने धरने में कहा कि टिकौला शुगर मिल में किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है। गन्ना यार्ड में धूल उड़ती रहती है, जिससे किसानों को भारी   परेशानी होती है, टी प्वाइंट पर चेकिंग के नाम पर किसानों से मिल कर्मचारी अभद्रता करते है यदि किसान इसका विरोध करता है तो उसका गन्ना वापस भेज दिया जाता है।
धरने में पहुंचे एस डी एम जानसठ को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, जिस पर एस डी एम जानसठ ने कार्रवाई कराने की बात कही। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाकियू तोमर के प्रदेश सचिव नाहर सिंह सैनी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखलाक प्रधान, जुनेद, इरशाद, सलेकचन्द शर्मा, जमील चेयरमैन, इंद्रजीत जयंत, फारुख, तबरेज, महमूद, ब्रजमोहन, सनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
धरने पर बैठे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं से भिड़े किसान:
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के टिकौला शुगर मिल पर किसानों की कुछ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जबकि क्षेत्र के ही कुछ किसानों ने इस धरने का विरोध कर दिया। क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि टिकौला शुगर मिल आसपास के क्षेत्र में सबसे अच्छी शुगर मिल है तथा समय पर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा रहा है तथा टिकोला शुगर मिल क्षेत्र के किसानों को टिकौला शुगर मिल से कोई समस्या नहीं है, सब कुछ सही चल रहा है, परंतु भारतीय किसान यूनियन तोमर बिना वजह बिना किसी मुद्दे के धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरना शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ किसान धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए तथा धरने का विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता तथा किसान आपस में भिड़ गए, जिसमें पुलिस ने बीच में आकर दोनों को अलग-अलग किया।
वही भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि टिकौला शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक सईम अंसार कुछ गुंडों को लेकर आए थे, जिन्होंने शांतिपूर्वक चल रहे धरने को आकर बाधित किया।
वही टिकौला शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक सईम अंसारी का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता मिल की सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे शुगर मिल का रास्ता बाधित हो रहा था। वह बात करने के लिए भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेताओं के बीच पहुंचे थे, परंतु इसी बीच उन्होंने अभद्रता कर दी।
Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में चोरों का आतंक: संभलहेड़ा में एक ही रात में आधा दर्जन नलकूपों से स्टार्टर व केबल चोरी

मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा में अज्ञात चोरों का आतंक और दुस्साहस इतना बढ बया है कि बुधवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में चोरों का आतंक: संभलहेड़ा में एक ही रात में आधा दर्जन नलकूपों से स्टार्टर व केबल चोरी

मुजफ्फरनगर: दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

   मुजफ्फरनगर। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम मुजफ्फरनगर की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर