मुजफ्फरनगर में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सपा नेता को बना दिया चेयरमैन ?, भाजपा नेता ने की शिकायत, सुधीर सैनी बोले-'वो' भाजपाई नहीं, लोकदली है !

खतौली (मुजफ्फरनगर)।  भूमि विकास बैंक, मुजफ्फरनगर में शाखा प्रतिनिधि (चेयरमैन) पदों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही गंभीर विवाद सामने आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने पार्टी के निष्ठावान एवं पुराने कार्यकर्ताओं के नामांकन निरस्त कराते हुए अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को चेयरमैन निर्वाचित करा दिया।  इस संबंध में खतौली क्षेत्र के गांव मीरापुर खुर्द निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र जल सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लिखित शिकायत भेजी है।


शिकायतकर्ता सतेंद्र कुमार का आरोप है कि भूमि विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं में चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के नामांकन पत्र जानबूझकर तकनीकी खामियों का हवाला देकर निरस्त कर दिए गए, जबकि समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी से जुड़े व्यक्तियों को कथित रूप से धन-लेनदेन के आधार पर निर्वाचित कराया गया। शिकायत के अनुसार, खतौली भूमि विकास बैंक शाखा से ऋषिपाल भाटी को चेयरमैन निर्वाचित किया गया है, जिन्हें समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। आरोप है कि ऋषिपाल भाटी ने आज तक भाजपा की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण नहीं की है। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर शाखा से निर्वाचित प्रमोद राठी पर आरोप है कि वह पूर्व में नगरपालिका चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।

मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सतेंद्र कुमार का कहना है कि जो कार्यकर्ता वर्षों से भाजपा की नीतियों और विचारधारा के लिए ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं, उन्हें केवल इसलिए चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया क्योंकि वे कथित तौर पर धन देने में असमर्थ थे। इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और अंदरखाने असंतोष लगातार बढ़ रहा है। शिकायतकर्ता ने भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग की है कि इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पार्टी की गरिमा बनी रहे और कार्यकर्ताओं का विश्वास नेतृत्व पर कायम रह सके।

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश ये भी पढ़ें  होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश


वहीं, इन आरोपों पर खतौली भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ऋषिपाल भाटी ने सफाई देते हुए कहा कि वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सतेंद्र कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और राजनीतिक द्वेष के चलते लगाए गए हैं।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जनपद की भूमि विकास बैंक की सभी पांचों शाखाओं में चेयरमैनों का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी चेयरमैन अलग-अलग समाज से हैं, ताकि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। जिलाध्यक्ष के अनुसार, किसी भी प्रत्याशी का नामांकन जानबूझकर निरस्त नहीं कराया गया, जहां भी नामांकन रद्द हुए, वे केवल तकनीकी कारणों से हुए हैं।

ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी ये भी पढ़ें  ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी


जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि विकास बैंक की सभी पांचों शाखाओं के चेयरमैनों के नाम पार्टी हाईकमान से फाइनल होकर आए थे। खतौली शाखा के चेयरमैन ऋषिपाल भाटी को पार्टी का पुराना कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में गन्ना समिति चुनाव में भी उनका नामांकन कराया गया था, जिसे पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वापस लिया गया था। फिलहाल यह मामला भाजपा के अंदरखाने सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और क्या मामले की औपचारिक जांच कराई जाती है या नहीं।


इस मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि शिकायतकर्ता सतेन्द्र कुमार खुद को भाजपा नेता बता रहे हैं, जबकि जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने सतेन्द्र के भाजपा नेता होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि सतेन्द्र लोकदल से जुडा हुआ है और भाजपा व लोकदल का गठबंधन है, जिसमें पूरी सहारनपुर कमिश्नरी में केवल झिंझाना भूमि विकास बैंक की चेयरमैनी लोकदल को दी गई थी। उन्होंने सतेन्द्र कुमार के भाजपा नेता होने से साफ़ इंकार किया है।

Views: 2583

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती वैश्विक साख के बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

दुनिया में चल रहे संघर्ष के बीच हिंद महासागर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश