मुजफ्फरनगर में 13.52 लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े निकालने की दवा

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार (10 फरवरी) को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। बुधवार को लोकवाणी भवन कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर […]

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार (10 फरवरी) को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। बुधवार को लोकवाणी भवन कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुज़फ्फरनगर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, लखनऊ कूच से पहले की घेराबंदी, अभद्रता का भी आरोप  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, लखनऊ कूच से पहले की घेराबंदी, अभद्रता का भी आरोप

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह ने पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खुद खाई और बताया कि “दवा पूरी तरह सुरक्षित है। पेट के कीड़े निकालने की दवा खाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।

मुजफ्फरनगरः पुरकाजी पुलिस की ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई: 8 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः पुरकाजी पुलिस की ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई: 8 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया – 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। जनपद में 13.52 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी तथा दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल (400 mg) की पूरी गोली खिलाई जाएगी, जिसे बच्चे चबाकर पानी के साथ खाएंगे।

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया – जिले के 2897 इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, 114 मदरसों और 2274 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को विद्यालय में 10 फरवरी के दिन प्रवेश पत्र लेने के लिए बुलाया जाएगा तथा उसी के साथ ही बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी, इसके बाद भी यदि कोई बच्चा किसी कारणवश दवा खाने से छूट जाता हो तो उनके लिए 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी के मध्य मॉप अप राउंड चलाया जाएगा और सभी बच्चों को दवा खिलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

सीएमओ ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को पेट के कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल अवश्य खिलाएं तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों को खाना खिलाकर भेजें, साथ ही भोजन लेकर भी भेजें क्योंकि एल्बेंडाजोल भोजन के पश्चात खाने की सलाह दी जाती है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पंवार, डीपीएम विपिन कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि, यूनिसेफ की जिला समन्वयक तरन्नुम, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संजीव मलिक, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान, तपस्वी, ज्ञानी, ध्यानी और कुशल क्यों न हो, यदि वह अपने आसपास रहने वालों के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

उत्तर प्रदेश

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

सर्वाधिक लोकप्रिय