निर्वाल हॉस्पिटल विवाद, मौहल्ले वालों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, डॉक्टर बोले-बैठकर मामला निपटा लेंगे !
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड की जाट कॉलोनी में स्थित निर्वाल हॉस्पिटल को लेकर विवाद लगातार जारी है। शनिवार को मोहल्ले के कुछ लोगों ने CMO ऑफिस में जाकर प्रदर्शन किया और हॉस्पिटल को शिफ्ट करने अथवा हटवाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल प्रभात ने कहा कि अगर हॉस्पिटल नहीं शिफ्ट किया गया तो वे सख्त कदम उठाने पर भी विचार करेंगे।
इस मामले पर हॉस्पिटल के मालिक, डॉक्टर गौरव निर्वाल ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को समझते हुए वे मिलकर उसका समाधान निकालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग और अन्य संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पहले ही गार्ड की तैनाती की जा चुकी है और आगे भी मोहल्ले वासियों के हित में जो आवश्यक कदम उठाने होंगे, उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
डॉक्टर ने कहा कि इस तरह की गंभीर चेतावनियों पर तत्काल निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों के साथ बैठकर समाधान निकालना ही सही रास्ता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां