बहला-फुसलाकर मासूम से गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। भौराकला थाना क्षेत्र में घर में खेल रही 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो आरोपी गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था। विरोध पर आरोपी गाली गलौज करता हुआ मौके से फरार […]
मुजफ्फरनगर। भौराकला थाना क्षेत्र में घर में खेल रही 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो आरोपी गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था। विरोध पर आरोपी गाली गलौज करता हुआ मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसकी सूचना मिलने पर एसएसपी संजीव सुमन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार थाना भौराकला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने घर में उपले पाथ रही थी। पास ही बैठी उसकी 4 साल की बेटी खेल रही थी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 10 नई पीआरवी गाड़ियां, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानामहिला के पति का आरोप है कि इसी दौरान उनके पड़ोस का खेत मालिक वहां पहुंचा और उसने उनकी 4 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास बैठा लिया। आरोप है कि अंकुर मौका देख कर उसे अपने साथ गन्ने के खेतों में ले गया। बालिका को आसपास न देखकर उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। करीब के खेतों में पहुंचे, तो वहां से बालिका के रोने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाते थे नकदी, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तारपीड़िता के पिता ने बताया कि बालिका को तलाशते हुए गन्ने के खेत में जाकर देखा तो वहां पर आरोपी बालिका के साथ रेप कर रहा था। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर गांव वाले एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
थाना भौराकला पुलिस ने आरोपी अंकुर पुत्र सुरेश के विरुद्ध रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना भोराकला प्रभारी निरीक्षक अक्षय शर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां