संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर के बैनर तले बुधवार को वैश्य समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व अन्य माध्यमों पर वैश्य समाज के प्रति अनर्गल व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा वैश्य समाज को बनिया, भस्मासुर, ईस्ट इंडिया कंपनी का आदमी, लाला जैसे शब्दों से अपमानित किया जा रहा है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है और सामाजिक वैमनस्य फैल रहा है।
संयुक्त वैश्य मोर्चा ने मांग की कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वाले ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसकी फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया आईडी तत्काल प्रभाव से ब्लॉक की जाए। साथ ही मांग की गई कि जिस प्रकार अन्य समाजों के लिए जातिसूचक शब्दों पर कानून के तहत कार्रवाई होती है, उसी प्रकार वैश्य समाज के लिए भी विशेष कानून बनाया जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में बावन दरे पुल के पास स्थित अंशुल सिंघल और दीपक जैन की फैक्ट्री में असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ कर गुंडागर्दी की गई और फैक्ट्री उखाड़ देने की धमकियां दी गईं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। मोर्चा ने प्रशासन से ऐसे तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि प्रदेश में व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर सकें।
इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मण समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ एक फिल्म के टाइटल में ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कृष्णगोपाल मित्तल अध्यक्ष, शलभ गुप्ता एडवोकेट मुख्य संयोजक एवं सलाहकार, सुनील तायल मुख्य संयोजक के नेतृत्व में राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शिवम राजवंशी, राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवकुमार सिंघल, अमन बंसल, राजेंद्र तायल, अरविंद गोयल, राकेश रस्तोगी, दीपक मित्तल सर्राफ, सौरभ गोयल, बंटी गुप्ता, विपिन गुप्ता, रामावतार गुप्ता, सुशील सिंघल, भूपेंद्र गोयल, रॉबिन संगल, पंकज सिंघल, सर्वेश तायल, नरेश कुमार, शुभम सिंघल, अंशुल सिंघल, दीपक जैन, अभिमन्यु मित्तल, राजीव गोयल, मनोज कंसल, सत्यप्रकाश गोयल, मुकेश गोयल, सुभाष चंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, अंकुर गोयल, आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां