गूगल ने पहली मलयालम अभिनेत्री रोजी का बनाया डूडल
तिरुवनंतपुरम। मलयालम सिनेमा की पहली अभिनेत्री पीके रोजी की आज 120वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने उनके जीवन और कार्यों को सम्मानित करने के लिए उनका डूडल बनाया। रोजी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह पहली दलित अभिनेत्री भी थीं। इस अवसर पर गूगल ने आज रोजी को […]
तिरुवनंतपुरम। मलयालम सिनेमा की पहली अभिनेत्री पीके रोजी की आज 120वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने उनके जीवन और कार्यों को सम्मानित करने के लिए उनका डूडल बनाया।
रोजी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह पहली दलित अभिनेत्री भी थीं। इस अवसर पर गूगल ने आज रोजी को याद करते हुए उनका एक गूगल डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में फूलों और फिल्म की रील से सजी रोजी की छवि देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारीपीके रोजी का जन्म 10 फरवरी, 1903 को तिरुवनंतपुरम, केरल में हुआ था। अभिनेत्री का असली नाम राजम्मा था। छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग का शौक होने के कारण उन्होंने बड़े होकर अभिनेत्री बनने का मन बना लिया था। अपने सपने को साकार करने की राह में आगे बढ़ते हुए पीके रोजी ने साल 1928 में मलयालम फिल्म ‘विगाथाकुमारन’ (द लॉस्ट चाइल्ड) में मुख्य भूमिका निभाकर अपने प्रदर्शन के माध्यम से सभी बाधाओं को तोड़ दिया था।
वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के बाद सिनेमा जगत में प्रमुखता से उभरी थीं। उन्होंने मलयालम फिल्म विगाथाकुमारन (द लॉस्ट चाइल्ड) में एक भूमिका निभाई और सभी छद्म दीवारों को तोड़ दिया।
गूगल का डूडल पीके रोजी के साहस और बहादुरी पर केंद्रित है। मलयालम सिनेमा में एक अभिनेत्री के रूप में उनके काम और अभिनय की दुनिया छोड़ने के बाद समाज में उनके योगदान को दशकों के बाद एक बड़ी पहचान मिली।
गूगल ने लिखा, “पीके रोजी आपके साहस और आपके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए धन्यवाद।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां