मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव आयोग ने तैयार किया ‘मैं भारत हूं’ गाना, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसी) इस साल होने वाले 9 विधानसभा चुनावों और अगले साल की शुरूआत में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य नवीन संचार रणनीतियों के माध्यम से मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना है। एक पहल के रूप में, चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर एक गीत […]
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसी) इस साल होने वाले 9 विधानसभा चुनावों और अगले साल की शुरूआत में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य नवीन संचार रणनीतियों के माध्यम से मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना है। एक पहल के रूप में, चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर एक गीत तैयार किया – ‘मैं भारत हूं, हम भारत के मातदाता हैं’, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने लोगों से वोट डालने की अपील की है।
13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया यह गीत पहले से ही मशहूर हस्तियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इसके लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर, गाने के हिंदी और बहुभाषी प्रारूप को पहले ही 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और चार प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर 5.6 लाख इंप्रेशन मिल चुके हैं।
यह गीत चुनाव आयोग के ‘व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी’ कार्यक्रम की ऐसी पहलों में से एक है, जो चुनाव आयोग के आदर्श वाक्य ‘कोई मतदाता पीछे न छूटे’ के तहत सभी श्रेणियों के मतदाताओं से भागीदारी बढ़ाने के लिए समावेशी रणनीतियों और कार्य योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख मतदाता शिक्षा कार्यक्रम है।
ये भी पढ़ें एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरेंगीत का उद्देश्य न केवल मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उनके अधिकारों और जिम्मेदारी के बारे में शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए उत्साहित करना भी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के साथ सुभाष घई के नेतृत्व वाली टीम की कई बातचीत के बाद गीत को अंतिम रूप दिया गया।
ये भी पढ़ें डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाबमुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा: यह गीत प्रत्येक मतदाता को समर्पित है जो अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का संज्ञान लेते हुए सभी बाधाओं को पार करते हुए मतदान करता है। गीत के प्रेरक गीत फिल्म निमार्ता सुभाष घई द्वारा व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ म्यूजिक, मुंबई के सहयोग से लिखे और संगीतबद्ध किए गए हैं और यह अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते हुए हिंदी और बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, असमिया, उड़िया, कश्मीरी, संताली सहित 12 क्षेत्रीय भाषाओं में है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां