देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत

On

नयी दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से, मृतकों की संख्या 5,30,746 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.60 करोड़ से अधिक टीके दिये जा […]

नयी दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से, मृतकों की संख्या 5,30,746 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.60 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,785 हो गए हैं और इसी अवधि में संक्रमण से 81 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की अब तक कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,108 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,875 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।

इस अवधि में केरल में छह सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,215 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,153 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,578 पर बरकरार है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में नौ सक्रिय मामले बढ़ने से, इनकी कुल संख्या बढ़कर 114 हो गयी।

इस महामारी से अब तक 40,32,654 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के तीन सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 81 हो गयी है।

इस दौरान 11 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,724 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट 45 वीटी-एसएसके दुर्घटना की जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हाईराइज सोसाइटियों में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

उत्तर प्रदेश

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय