शामली। जिलेभर में दीपावली का पर्व बडे ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभावना के साथ मनाया गया। देर शाम मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना की गई। गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ ही घरों तथा घरों के बाहर दीये जलाये गए और एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाऐं दी गई। देर रात्रि युवाओं व महिला पुरूषों ने जमकर अतिशबाजी की। घरों को रंगबिरंगी लाईटों से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर रोशनी से जगजगाता रहा।
सोमवार को दीपावली का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। दिनभर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। शाम होते होते शहर के वीवी पीजी कालेज प्रांगण में लगाए गए पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड उमड पडी। दुकानों पर पटाखे खरीदाने वालों की इस कदर भीड थी कि रात होने से पहले ही सारा पटाखे बिक गए और दुकानदारों की दुकाने खाली हो गई। देर शाम लोगों ने अपने घरों में दीपावली पूजन किया।
गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद लोगों ने अपने घरों व घरों के बाहर तथा प्रतिष्ठानों के बाहर दीये व मोमबत्तियां जलाई। लोगों ने अपने घरों को रंगबिरंगी लाईटों व द्वीप माला से सजाया था, जिससे पूरा शहर धुधली रोशनी में जगमगाता रहा। रात्रि 8 बजे के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई थी। हर तरफ पटाखों का शोर था। रातभर आतिशबाजी कर लोगों ने दीपावली पर्व मनाया और एक दूसरे को गले मिलकर दीपावली पर्व की शुभकामनाऐं दी।