शामली। कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में जमीन पर सो रही एक 30 वर्षीय विवाहिता की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पूर्व कि चिकित्सक उसको उपचार दे पाते विवाहिता ने दम तोड दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी 30 वर्षीय साबरा पुत्री तोफीक की शादी बघरा निवासी युवक से करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। पिछले कुछ समय से विवाहिता का अपने पति से अनबन चलने के कारण वह मायके में ही रह रही थी। बताया जाता है कि गत रविवार देर रात्रि वह अपने मकान में जमीन पर सो गई। सवेरे करीब करीब 5 बजे अचानक काले रंग के सांप ने सोती हुई साबरा के मुंह पर काट लिया। सांप के काटने के बाद साबरा ने शोर शराबा किया, जिसके बाद परिजनों में जाग हो गई।
परिजन साबरा को झांड फूंक वाले के पास ले गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नही आया। काफी जददो जगह के बाद परिजन साबरा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले के चिकित्सक कुछ कर पाते विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड गई है।