तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में राहुल, उनादकट, श्रेयस बरकरार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। साथ ही आलोचनाओं के बावजूद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जयदेव उनादकट को बरकरार रखा है। उनादकट को सौराष्ट्र के लिए रणजी फाइनल में खेलने के लिए रिलीज किया गया था। […]
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है।
साथ ही आलोचनाओं के बावजूद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जयदेव उनादकट को बरकरार रखा है। उनादकट को सौराष्ट्र के लिए रणजी फाइनल में खेलने के लिए रिलीज किया गया था। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सलामी बल्लेबाज के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने के बाद राहुल को बनाए रखने का निर्णय आश्चर्यजनक नहीं है।
जनवरी 2022 से, राहुल ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है, जबकि उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में, राहुल पहली पारी में 17 रन पर आउट हो गए और दूसरी पारी में सिर्फ एक रन ही बना पाए। वहीं, नागपुर में सिर्फ 20 रन बनाने के बाद आउट हो गए थे।
शुभमन गिल के होते हुए अब राहुल को अपनी जगह बनाए रखने का दबाव है। हालांकि, रोहित अपने उपकप्तान के समर्थन में सामने आए और कहा कि अगर इस खिलाड़ी में क्षमता है, तो टीम प्रबंधन उसे फॉर्म में वापस आने के लिए और मौके देगा।
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा के यह कहने के कुछ घंटे बाद, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों के लिए राहुल को चुनकर उनका समर्थन किया है।
मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में विवादास्पद टिप्पणियों के बाद इस्तीफा दे दिया था। चयनकर्ताओं ने अय्यर को भी बरकरार रखा, जिन्हें चोट के बाद फिट घोषित किए जाने के बाद दिल्ली टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया गया था।
उनादकट को रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम से रिलीज किया गया था, रविवार को अपने गृह राज्य को खिताब जीतने में मदद करने के बाद वो वापस लौटेंगे। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां